6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kota Crime: प्रेमी की धमकियों से परेशान महिला ने की आत्महत्या, 7 साल की बेटी ने देखा मां का शव

अनंतपुरा क्षेत्र में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पड़ोस के युवक पर प्रताड़ित करने और मानसिक दबाव बनाने का आरोप लगाया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Rakesh Mishra

Jun 06, 2026

Kota Suicide News

विलाप करते परिजन। फोटो- पत्रिका

कोटा। अनंतपुरा थाना क्षेत्र में एक 31 वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर लंबे समय से प्रताड़ित करने और धमकियां देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि लगातार मानसिक तनाव के कारण महिला ने यह कदम उठाया। घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब महिला की सात वर्षीय बेटी ट्यूशन जाने से पहले घर पहुंची और अपनी मां को कमरे में अचेत अवस्था में देखा। पुलिस के अनुसार मृतका किरण (31) क्रशर बस्ती की निवासी थी। शनिवार को उसकी बेटी घर पहुंची तो मां की हालत देखकर घबरा गई।

यह वीडियो भी देखें

प्रताड़ित करने का आरोप

वह रोते हुए अपने ननिहाल पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को तत्काल अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अनंतपुरा थाना प्रभारी रमेश कविया ने बताया कि अस्पताल से महिला की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई थी। परिजनों ने एक पड़ोसी युवक पर महिला को प्रताड़ित करने और मानसिक दबाव बनाने का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

वैवाहिक जीवन में विवाद

मृतका के बड़े भाई श्याम ने बताया कि किरण की शादी करीब दस वर्ष पहले हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। कुछ वर्ष पहले उसके पति की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद परिवार ने उसका पुनर्विवाह कराया था। परिजनों के अनुसार इसी दौरान वह क्षेत्र में रहने वाले जालिम नामक युवक के संपर्क में आ गई। इससे उसके वैवाहिक जीवन में विवाद बढ़ने लगे। बाद में उसका पति चार वर्षीय बेटे को लेकर अलग रहने लगा, जबकि किरण अपनी बेटी के साथ रह रही थी। परिजनों का आरोप है कि युवक का महिला के घर लगातार आना-जाना था और वह लगातार उसके संपर्क में रहता था।

उन्होंने बताया कि करीब तीन-चार महीने पहले भी उसे समझाने का प्रयास किया गया था, जिस पर विवाद की स्थिति बन गई थी। इस संबंध में थाने में शिकायत भी दी गई थी। परिजनों का कहना है कि इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों सहित सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि इससे पहले कोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में भी एक छात्र ने आत्महत्या कर ली थी। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी आर्यन ओझा (17) पुत्र कृपाशंकर ओझा के रूप में हुई थी। आर्यन कोटा में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी थी।