15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्राफा संस्था ने बांटे सदस्यता प्रमाण पत्र

कोटा

image

Newsdesk

Jul 21, 2026

Rajasthan

बारां. सर्राफा संस्था की ओर से पहली बार सदस्यता प्रमाण पत्र वितरित किए गए। अध्यक्ष कपिल पोरवाल की पहल पर पदाधिकारियों ने व्यापारियों की दुकानों पर पहुंचकर प्रमाण पत्र दिए। महामंत्री पीयूष गर्ग ने बताया कि अध्यक्ष कपिल पोरवाल के नेतृत्व में संगठन ने सर्राफा व्यापारियों के हितों की रक्षा, संगठनात्मक विस्तार, सुरक्षा, जागरूकता, डिजिटल सशक्तिकरण और व्यापारिक विकास के क्षेत्र में कई कार्य किए हैं। जिलेभर के छोटे-बड़े सर्राफा व्यापारियों को संगठन से जोड़कर उन्हें एक मंच उपलब्ध कराया गया है।

प्रवक्ता आशीष सोनी ने बताया कि आगामी दिनों में सर्राफा व्यापारियों की एकजुटता, व्यावसायिक हितों और आगामी योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर महामंत्री गिरीश मुंदड़ा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र सोनी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।