
कोटा .
शहर नए साल का जश्न मनाने की तैयारी में है। लेकिन खबरदार...'पार्टी-शार्टी' पर सरकार के ही दो महकमे अपनी-अपनी तैयारी में जुटे हैं। थर्टी फस्र्ट और न्यू ईयर सेलिबे्रशन के लिए आबकारी विभाग पीने-पिलाने का शौक रखने वालों को सुविधाएं देगा, वहीं पुलिस महकमा पार्टी के बाद सड़क पर आते ही उन्हें पकडऩे की फिराक में है।
दोनों विभाग शिद्दत से तैयारी में जुटे हैं। आबकारी विभाग जहां टारगेट पूरा करने की कोशिश कर रहा है, वहीं पुलिस विभाग माहौल शांत बनाए रखने के लिए काम कर रही है।
आबकारी विभाग
सीजन में अधिक से अधिक शराब की खपत हो इसके लिए आबकारी विभाग ने शहर में 6 से अधिक जगह के लिए अस्थाई पार्टी लाइसेंस जारी किए हैं। इन स्थानों पर न्यू इयर पार्टी मनाने वालों को पीने-पिलाने की सुविधा मुहैया होगी।
पुलिस महकमा
थर्टी फस्र्ट पर माहौल शांत बनाए रखने की बडऱ जिम्मेदारी पुलिस पर है। लिहाजा, शराबियों को सड़क पर आने से रोकने की तैयारी यहां की जा रही है। पुलिस विभाग ने शहर के सभी बार और शराब की दुकानों के बाहर पहरा देने की तैयारी की है। इन स्थानों पर जैसे ही कोई शराबी गाड़ी चलाता दिखेगा, पुलिस कार्रवाई करेगी। शराब लाने-ले जाने पर कोई पाबंदी नहीं होगी लेकिन शराब पीकर गाड़ी चलाने पर कार्रवाई की जाएगी।
Read More: शराब पीकर वाहन चलाने पर 740 लाइसेंस सस्पेंड
ड्राइविंग लाइसेंस हो सकते हैं सस्पेंड
कोई व्यक्ति शराब पीकर वाहन चलाता मिला तो पुलिस जुर्माने तो करेगी ही, साथ ही उसका ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड करने की भी कार्रवाई की जाएगी।
कानून तोड़ा तो खैर नहीं
सिटी एसपी अंशुमान भौमिया ने बताया कि सभी लोग नए वर्ष की पार्टी अच्छी तरह से एंजॉय करें। किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि में समिलित ना हों और ना ही शराब पीकर वाहन चलाएं। अगर कानून तोड़ता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Read More: अब जाकर मिली सुनीता
शराब की दुकान के पास पिलाएंगे दूध
कोटा. राजस्थान प्रदेश वैश्य युवा महासम्मेलन कार्यकर्ता नववर्ष की पूर्व संध्या पर रविवार शाम 6 बजे से सीएडी के पास स्थित शराब की दुकान के पास 500 लीटर गर्म दूध मिट्टी के कुल्हड़ में पिलाएंगे। आयोजन के पीछे मंशा युवाओं को शराब से दूर रखने की है। प्रदेशाध्यक्ष मुकेश विजय और जि़लाध्यक्ष रामबाबू गुप्ता ने बताया कि महासम्मेलन की कोटा इकाई की बैठक शनिवार को महावीर नगर विस्तार स्थित वात्सल्य भवन में हुई। इसमें नए साल के जश्न के नाम पर युवाओं को शराब के आकर्षण से रोकने के बारे में चर्चा हुई।
बात आई कि युवा टीम को रोल मॉडल की तरह कार्य करने की जरूरत है। इसलिए निर्णय किया गया कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर रविवार शाम 6 बजे से सीएडी के पास स्थित शराब की दुकान के पास 500 लीटर गर्म दूध मिट्टी के कुल्हड़ में पिलाया जाएगा। इसके साथ ही शराब से होने वाली व्याधियां और दूध से होने वाले लाभ बताए जाएंगे।
Read More: कोटा वासियों ने अपने बूते बनाई राजस्थान की सबसे स्वच्छ और सुंदर कॉलोनी
बैठक में प्रमोद मित्तल, रोहित गर्ग, सुरेन्द्र अग्रवाल, योगेश गुप्ता, विराज विजय सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। रामतलाई स्थित जगत माता मंदिर में रविवार को रात को 9 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा व प्रसाद वितरित किया जाएगा। बर्तन बाजार बजाज खाना में रविवार को शाम 7 बजे से श्री श्याम जागरण समिति स्टेशन की ओर से श्याम मनुहार महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
Published on:
31 Dec 2017, 10:20 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.