25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शराब पीकर वाहन चलाने पर 740 लाइसेंस सस्पेंड

शराब पीकर वाहन चलाने व बार-बार हादसे करने वाले वाहन चालकों की अब खैर नहीं। पुलिस ने 1582 लाइसेंस निलम्बन के लिए परिवहन विभाग को लिखा।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Dheetendra Kumar Sharma

•

Updated: 30 Dec 2017, 6:13 PM IST

road safty

कोटा .

शराब पीकर वाहन चलाने व बार-बार हादसे करने वाले वाहन चालकों की अब खैर नहीं। वे न तो पुलिस की निगाह से बच पाएंगे और न ही कार्रवाई से। पुलिस ने इस साल 11 माह में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 1582 और हादसे करने वाले 225 वाहन चालकों के लाइसेंस निलम्बित करने के लिए परिवहन विभाग को लिखा था, जिसमें से 740 के लाइसेंस तीन माह के लिए निलम्बित भी किए गए। एक साथ इतने अधिक लाइसेंस निलम्बन की राज्य में यह पहली कार्रवाई है।

Read More: 3 साल से स्वच्छत्ता रैंकिंग में फिसड्डी कोटा, अव्वल आने के लिए निगम ठिकाने लगा रहा अपनी नाकामी


शराब पीकर वाहन चलाने लोगों के खिलाफ अब पुलिस और परिवहन विभाग सख्त होने लगे हैं। इसी के चलते यातायात पुलिस की ओर से रात के समय ही नहीं, दिन में भी वाहन चालकों की आकस्मिक चैकिंग की जा रही है। शराब पीकर वाहन चलाते मिलने पर एमवी एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की जा रही है।


बिना हेलमेट पर 50 हजार चालान
यही नहीं, इस साल 11 माह में विभिन्न मदों में कुल 1 लाख 89 हजार 116 चालान बनाए गए। इनसे 2,79,14 863 रुपए जुर्माना वसूला गया। बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 50,457 चालान बनाए गए, जबकि गत वर्ष इसी अवधि में 31, 733 चालान बनाए गए थे।

गत वर्ष से दोगुने चालान
यातायात पुलिस ने इस साल नवम्बर तक शराब पीकर वाहन चलाने वाले 8361 लोगों के चलान बनाए गए। यह संख्या गत वर्ष बनाए 4303 की तुलना में करीब दोगुनी है।

Read More: एक माह ने बिगाड़ दिया पूरे साल की मौतों का आंकड़ा हैंगिंग ब्रिज शुरू होने से गत वर्ष से इस साल कम हुई 6 मौत

पहली बार...
पुलिस अधीक्षक अंशुमान भौमिया का कहना है कि सड़क हादसों की रोकथाम के लिए पुलिस काफी सख्त है। इसीलिए इस साल 1500 से अधिक वाहन चालकों के लाइसेंस निलम्बन के लिए परिवहन विभाग को लिखा। इनमें से 740 को तीन माह के लिए निलम्बित हो गए हैं। वे कहते हैं कि एक साथ इतने अधिक लाइसेंस निलम्बन की राज्य में कोटा ने यह सर्वाधिक कार्रवाई की है।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग