आंकड़ों के अनुसार शहर के सर्किल 3 में पूरे साल में एक ही मौत हुई। गत वर्ष जहां नवम्बर तक कोतवाली इलाके में एक मौत हुई थी। वहीं इस साल कैथूनीपोल में 1 मौत हुई। जबकि किशोरपुरा, भीमगंजमंडी व रामपुरा में इस साल एक भी मौत नहीं है। सर्किल-एक में जहां 11 माह में 10 मौत हुई, वहीं सर्किल दो में दोगुनी 22 और सर्किल 4 में करीब 5 गुना 53 मौत हुई हैं।