कोटा

आंनगबाड़ी कार्यकर्ता की टीएचआर राशि पर सुपरवाइजर थी नजर, शिकायत के बाद मामला दर्ज

- पोषाहार की राशि का 15 प्रतिशत बतौर रिश्वत मांगने का मामला

less than 1 minute read
May 20, 2022
आंनगबाड़ी कार्यकर्ता की टीएचआर राशि पर सुपरवाइजर थी नजर, शिकायत के बाद मामला दर्ज

कोटा. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से उसके खाते में आई पौषाहार की राशि का 15 प्रतिशत बतौर रिश्वत मांगने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर ने आरोपियों कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग इटावा की महिला सुपरवाईजर, भवानीपुरा पंचायत समिति इटावा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व एक दलाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एसीबी स्पेशल यूनिट कोटा के पुलिस उप अधीक्षक धर्मवीर सिंह को 31 अप्रेल को एसीबी मुख्यालय जयपुर से परिवाद मिला था। इस परिवाद में जोरापुर निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पदमावती गोयल ने बताया कि उसके टीएचआर (पोषाहार) के तीन चार माह के 32000 रुपए खाते में आए हैं। उसकी सुपरवाइजर इन्दु अटल, उसके दलाल आंनबाड़ी कार्यकर्ता अनिता मीणा के मार्फत इस राशि का 15 प्रतिशत मांग रही है। उसके अलावा 20 कार्यकर्ताओं से भी कुल राशि का 15 प्रतिशत रुपए मांग रही है। इस परिवाद की जांच व सत्यापन अलग-अलग तारीखों में किया गया। जांच मे पाया गया कि आरोपियों को किसी प्रकार का शक होने तथा बाल विकास इटावा की अन्य महिला सुपरवाईजर अनिता मेहरा व दलाल के खिलाफ 14 अप्रेल को ट्रेप कार्यवाही होने से आरोपियों ने परिवादिया से रिश्वत राशि प्राप्त नहीं की।
लेकिन सत्यापन में 1 अप्रेल 22 को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दलाल अनिता मीणा ने इन्दु अटल के लिए परिवादिया पदमावती गोयल से उसके खाते में आई पुराने पोषाहार के बिलों की राशि लगभग 32 हजार रूपये का 20 प्रतिशत बतौर कमीशन रिश्वत की मांग करना, परिवादिया के निवेदन करने पर अनिता मीणा की ओर से बिलों की राशि का 10 प्रतिशत राशि लेने पर सहमत होना, 6 अप्रेल को आरोपी इन्दु अटल व दलाल महावीर शर्मा की ओर से परिवादिया को महिला एवं बाल विकास कार्यालय इटावा बुलाकर परिवादिया से रिश्वत मांग करना सत्यापित पाया गया था। इस पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Published on:
20 May 2022 04:31 pm
Also Read
View All