कोटा

अध्यक्ष ने मंडी सचिव पर लगाए अनियमितता के आरोप

थोक फल सब्जीमंडी कोटा के अध्यक्ष ओम मालव ने मंडी सचिव हेमलता मीणा पर विभागीय कामकाज में अनियमितताएं बरतने के आरोप लगाए हैं।

2 min read
Nov 27, 2017

कोटा . थोक फल सब्जीमंडी अध्यक्ष ओम मालव ने सचिव हेमलता मीणा पर विभागीय कामकाज में अनियमितताएं बरतने के आरोप लगाए हैं। मंडी अध्यक्ष ने इस बारे में कृषि विपणन विभाग, कृषि मंत्री को शिकायत की है।

मालव का कहना है कि मंडी सचिव हेमलता मीणा द्वारा नोटशीट पर खाली जगह छोड़ कर विभिन्न कार्यों के भुगतान के चेक जारी कर देती है। बाद में मेरे हस्ताक्षर कराने के लिए नोटशीट भेजती है। यार्ड दो में 348 भूखंड आवंटन की कृषि विपणन विभाग से स्वीकृति आ चुकी है। बोर्ड की बैठक में भी भूखंड आवंटन का प्रस्ताव लिया जा चुका। इसके बावजूद भी सचिव द्वारा जानबूझ कर आवंटन नहीं किया जा रहा। कृषक साथी योजना के 5 केस जनवरी से लम्बित पड़े हैं। जिनका निस्तारण अभी तक नहीं किया जा रहा। वहीं मंडी सचिव की कार्यप्रणाली से परेशान होकर अब तो कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश पर जाने की स्वीकृति मांगी है।


आरोप निराधार है, अध्यक्ष की भी रही है जांच : वहीं इस बारे में थोक फल सब्जीमंडी सचिव हेमलता मीणा का कहना है कि मंडी अध्यक्ष द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार है। उन्होंने निदेशालय में भी शिकायत कर रखी है। जिसका जवाब व सबूत मैंने पेश कर रखे है। जिस नोटशीट की वह बात कर रहे हैं। उस पर ही उन्होंने हस्ताक्षर कर रखे हैं। कृषक साथी योजना की गत माह ही बैठक हुई है। पीडि़त किसानों द्वारा पूरे दस्तावेज जमा कराते ही चेक जारी कर दिए जाएंगे। मेरे पास तो वैसे ही गिनती के कर्मचारी है। उन्हें मैं क्यूं परेशान करूंगी।

Updated on:
27 Nov 2017 08:34 pm
Published on:
27 Nov 2017 07:52 pm
Also Read
View All