
कोटा. रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों से लाखों की ठगी के मामले के आरोपी को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पड़ोस में रहने वाले युवक और उसके दोस्तों के साथ-साथ कई युवकों से 29.82 लाख रुपए ठग लिए थे।
Read More: बिजली निगम पर भड़के राजावत: बोले- वीसीआर भरने आए अधिकारियों के तोड़ दो हाथ-पैर, खंभे से बांधकर लगा दो करंट
पुलिस ने बताया कि 18 नवंबर को तुषार ने रिपोर्ट दी थी कि उसकी मुलाकात बोरदामाल निवासी राधा किशन बैरवा से हुई। उसने खुद को लोको पायलट बताया और कहा कि उसकी रेलवे में अच्छी पहचान है। ऐसे में वह वहां किसी की भी नौकरी लगवा सकता है। बेरोजगार तुषार ने टीटी की नौकरी करने के लिए सौदा कर लिया। राधाकिशन ने तुषार व उसके दोस्तों समेत सात और को भी फंसा लिया। इसके बाद किसी से दो तो किसी से चार लाख रुपए ले लिए। उसने और साथी कापरेन निवासी शफी मोहम्मद भी शामिल था।
दोनों ने ठगी की रकम खाते के डलवाने के साथ नकद भी ली और जब 29.82 लाख रुपए इक_ा हो गए तो दोनों फरार हो गए। कुन्हाड़ी पुलिस के मुताबिक राधाकिशन कापरेन में ठगी के मामल में गिरफ्तार हुआ, कुन्हाड़ी पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लाई है।