
बारां. भारतीय जनता पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव के लिए रविवार रात घोषित प्रथम सूची में छबड़ा विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक प्रतापसिंह सिंघवी को पुन: उम्मीदवार घोषित किया गया है। देर रात सूची जारी होने के बाद 'पत्रिका से चर्चा में सिंघवी ने कहा कि वे युवा अवस्था से ही पार्टी के प्रति समर्पित रहे हैं। यह उनका सातवां विधानसभा चुनाव होगा। इससे पूर्व छह चुनाव में वे आमजन के असीम स्नेह से पांच बार विजयी हुए हैं तो एक बार पराजित भी हुए। उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी समस्याओं को मुखरता से उठाने के साथ अपनी पार्टी के प्रदेश में शासन के दौरान ढेरों काम कराए है। अब पार्टी ने फिर अवसर दिया है तो क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के बूते चुनाव लड़ेंगे और जनता के बीच रहकर कार्य करेंगे।
पूरे पांच साल की है जनता की सेवा
बारां. आदिवासी बाहुल्य किशनगंज (एसटी) विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनाए गए मौजूदा विधायक ललित मीणा ने टिकट सूची जारी होने के बाद पत्रिका से चर्चा में कहा कि वे पूरे पांच साल क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। प्रदेश व केन्द्र सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में कसर नहीं छोड़ी। पार्टी नेतृत्व ने अब दूसरी बार चुनाव लडऩे का मौका दिया है। किशनगंज, शाहाबाद आदिवासी इलाका है, इसे विकास की मुख्यधारा में शामिल कराने व मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा। वरिष्ठ पार्टी नेताओं के मागदर्शन में युवा टीम के साथ चुनाव लड़ेंगे। क्षेत्र में शेष रहे कार्यों को पूरा कराने का भी लक्ष्य रहेगा।