
कोटा . शैक्षणिक नगरी कोटा में अब विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं भी मरीजों को उपलब्ध हो सकेंगी। इस उद्देश्य से भारत विकास परिषद सेवा संस्थान की ओर से कोटा में भारत विकास आयुर्विज्ञान संस्थान एवं कैंसर चिकित्सालय की स्थापना की जा रही है। जिसका निर्माण कार्य की शुरुआत आज कोटा यूनिवर्सिटी के पीछे बारां-चित्तौड़ फो रलेन के नजदीक भूमिपूजन समारोह के साथ हुई।
गार्ड को गुमराह कर फिर चोर ले उड़े लाखो के नकदी जेवरात जानिए कैसे
समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह सुरेश भैया जोशी रहे और अध्यक्षता मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने की। भारत विकास आयुर्विज्ञान संस्थान की ओर से कैंसर चिकित्सालय की स्थापना करने का संकल्प भी लिया गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा, इस सरकार के कार्यकाल में कोटा में करीब 10 हजार करोड़ के कार्य हुए हैं। कार्यकाल पूरा होने तक 12 हजार करोड़ के कार्य हो जाएंगे।
Breaking News: ट्रेन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, शव के हुए टुकड़े -टुकड़े
तीन चरणों में पूरा होगा 400 करोड़ का प्रोजेक्ट
भारत विकास आयुर्विज्ञान व कैंसर चिकित्सालय का निर्माण तीन चरणों में होना प्रस्तावित है। जिसमें करीब 400 करोड़ रुपए की लागत आएगी। 140 करोड़ की लागत से चिकित्सा उपकरण लगाए जाएंगे। संस्थान का निर्माण सात लाख वर्ग फुट क्षेत्र में होगा। प्रोजेक्ट के तहत 500 बैड के मल्टी स्पेशियलिटी चिकित्सालय का निर्माण प्रस्तावित है। प्रथम चरण में 2 लाख वर्ग फीट क्षेत्र में निर्माण कार्य होगा।
इसकी निर्माण की लागत 40 करोड़ आएगी। इसमें 40 करोड़ के उपकरण लगाए जाएंगे तथा अन्य कार्यों पर करीब 20 करोड़ खर्च होंगे। इस चरण की कुल लागत 100 करोड़ होगी। वहीं द्वितीय चरण में 3 लाख वर्ग फीट क्षेत्र पर निर्माण कार्य होगा। इसमें 150 करोड़ की कुल लागत आएगी। इसकी समयावधि 3 से 6 वर्ष की होगी। इस चरण में निर्माण कार्य पर 60 करोड़ तथा उपकरणों पर 30 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे।
तृतीय चरण में 150 करोड़ के कार्य होंगे। इसमें 2 लाख वर्ग फ ीट क्षेत्र पर निर्माण होगा। निर्माण की लागत 75 करोड़ आएगी तथा 40 करोड़ के उपकरण लगाए जाएंगे। अन्य कार्यों पर 30 करोड़ खर्च होंगे।