कोटा

शहर पुलिस उपाधीक्षक, एएसआई व कांस्टेबल मिले पॉजिटिव

कोटा. कोरोना का संक्रमण शहर के थाने में पहुंचना शुरू हो गया है। पहले मकबरा व कैथूनीपोल थाने में पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। उसके बाद अब नयापुरा थाने में कोरोना का संक्रमण बढ़ा है।    
1 minute read
Jul 24, 2020
शहर पुलिस उपाधीक्षक, एएसआई व कांस्टेबल मिले पॉजिटिव
शहर पुलिस उपाधीक्षक, एएसआई व कांस्टेबल मिले पॉजिटिव

कोटा. कोरोना का संक्रमण शहर के थाने में पहुंचना शुरू हो गया है। पहले मकबरा व कैथूनीपोल थाने में पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। उसके बाद अब नयापुरा थाने में कोरोना का संक्रमण बढ़ा है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में शहर पुलिस उपाधीक्षक, एएसआई व कांस्टेबल कोरोना पॉजिटिव मिले है। इससे थाने में हड़कम्प मच गया। नयापुरा पुलिस ने 21 जुलाई को एक कैदी को जेल से गिरफ्तार करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किए जाने के दौरान कोरोना टेस्ट कराया था। जिसमें वह पॉजिटिव पाया गया था। उसके बाद नयापुरा पुलिस में हडकंप मचा। कैदी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जेल में कैदियों से लेकर जेल स्टाफ भी सकते में आ गया। चिकित्सा विभाग ने जेल में सम्पर्क में आने वाले कैदियों की जांच की। जिसमें सात पॉजिटिव मिले। उसके बाद 23 जुलाई को नयापुरा थाने में पुलिस कर्मियों की जांच की।
सूत्रों के मुताबिक थाने में कोई पुलिसकर्मी सेम्पल नहीं दे रहा था। ऐसे में शहर पुलिस उपाधीक्षक खुद मोटिवेट के लिए आगे आए थे। 24 जुलाई को आई रिपोर्ट में शहर पुलिस उपाधीक्षक, एएसआई व पुलिसकर्मी पॉजिटिव मिले। हालांकि उनके लक्षण कम है। ऐसे में उन्हें होम क्वारंटाइन किया जाएगा।
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. विजय सरदाना ने बताया कि नयापुरा थाने से 31, 46 व 54 वर्षीय पुरुष कोरोना पॉजिटिव मिले। डडवाड़ा निवासी 27 वर्ष युवक, सांगोद निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग पॉजिटिव आया है।

सांगोद में कोरोना की एंट्री
कोटा जिले में सांगोद ब्लॉक ही ऐसा था। जहां कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला था, लेकिन शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में यहां एक 65 वषीर्य बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव मिला। कोरोना की सांगोद में भी एंट्री हो चुकी है। इससे यहां हडंकम्प मच गया। आनन-फानन में चिकित्सा विभाग ने पॉजिटिव रोगी के घर पहुंचकर परिजनों को होम आइसोलेट किया। वहीं प्रशासन ने एहतियातन कफ्र्यू लगा दिया।

Published on:
24 Jul 2020 02:12 pm