कोटा

शहर के पार्क बने योगस्थली

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहर के पार्क इन दिनों योग स्थली बने हुए हैं।
2 min read
• •
Updated: 12 Jun 2018, 10:03 PM IST
yoga
yoga

कोटा.अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आरएसी ग्राउंड में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह के तहत मंगलवार को आयुर्वेद विभाग की पहल पर छत्र विलास उद्यान, धरणीधर जनसेवा संस्थान, रिद्धी-सिद्धी पार्क, रेंडल पार्क, गणेश उद्यान और बडग़ांव, सकतपुरा, किशनपुरा तकिया के पार्कों में योग एवं जनसम्पर्क शिविर आयोजित किए गए। शहर के पार्क इन दिनों योग स्थली बने हुए हैं। आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा इस कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए 9 दल गठित किए गए हैं।

बकाया प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें

संभाग के समस्त उप पंजीयकों की बैठक उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक वृत्त कोटा अशोक कुमार मीना की अध्यक्ष्ता में मंगलवार को स्थानीय कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें राज्य सरकार की आमजन से जुड़ी महत्वूपर्ण योजना राजधारा, ई-पंजीयन एवं आगामी जनलेखा समिति के कार्यो को प्रभावी रूप से क्रियान्वयन करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने उपस्थित उप पंजीयकों के यहां बकाया भूमिकर प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक 18 को

जिले में मानसून वर्ष में जल भराव/बाढ संभावना को देखते हुए मानसून पूर्व की तैयारियों एवं अग्रिम व्यवस्था की समीक्षा बैठक आपदा प्रबंधन विभाग के शासन सचिव की अध्यक्षता में 18 जून को दोपहर 2 बजे सीएडी सभागार में आयोजित की जाएगी।

जिला स्तरीय जनसुनवाई 14 को

जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरूवार प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कलक्ट्रेट परिसर स्थित टैगोर सभागार में आयोजित की जाएगी।

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष 14 को कोटा में

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष गोपाल पचेरवाल 14 जून को कोटा प्रवास पर रहेंगे। वे इसी दिन प्रात: 11 बजे रामगंजमंडी जाएंगे।

Published on: