कोटा

पत्रिका की पहल पर विकसित हुई ग्रीन बेल्ट अब बनेगा सेल्फी प्वॉइंट

राजस्थान पत्रिका की पहल पर लघु औद्योगिक क्षेत्र में जिला उद्योग केन्द्र के पास हरीतिमा पट्टी विकसित करने का काम अंतिम चरण में है।
2 min read
Jan 27, 2018
Selfipoint

कोटा . राजस्थान पत्रिका की पहल पर लघु औद्योगिक क्षेत्र में जिला उद्योग केन्द्र के पास हरीतिमा पट्टी विकसित करने का काम अंतिम चरण में है। यहां फुलवारी व पौधे लगाए गए हैं। इससे आने वाले दिनों में यह जगह महकेगी और लोगों को लुभाएगी।

जिला उद्योग केन्द्र के पास खाली पड़ी जगह कचरा प्वॉइंट में बदल चुकी थी। यहां अतिक्रमण हो रहा था। पत्रिका की पहल पर उप महापौर सुनीता व्यास ने यहां ग्रीन बेल्ट विकसित करने का बीड़ा उठाया। यहां पौधारोपण किया। अब लोहे की झाली लगाकर इसे खूबसूरत जगह के तौर पर विकसित किया जा रहा है। इसमें राउंड टेबल इंडिया ने भी भागीदारी निभाई है।

उप महपौर ने पार्षद रेखा जैन, मीना प्रजापति व राउंड टेबल इंडिया के अंकित अग्रवाल व सारांश मित्तल के साथ शुक्रवार को ग्रीन बेल्ट के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। इस जगह को और आकर्षक बनाने के लिए डीसीएम रोड की तरफ सेल्फी प्वॉइंट बनाने का निर्णय किया, ताकि लोग यहां सेल्फी ले सकें। साथ ही, फूलों के पौधे लगाए गए। रंग-बिरंगी रोशनी के लिए आकर्षक लाइटें लगाई गई हैं। दीवारों पर स्व'छता का संदेश दिया गया है। जल्द ही इसका लोकार्पण किया जाएगा।

आदर्श ग्रीन बेल्ट बनाएंगे
उप महापौर ने कहा कि इसे शहर की आदर्श ग्रीन बेल्ट बनाया जाएगा, ताकि स्मार्ट सिटी व अमृत योजना के ग्रीन स्पेस प्रोजेक्ट में इसे आदर्श मॉडल माना जाएगा। औद्योगिक क्षेत्र में कोई ग्रीन बेल्ट या पार्क नहीं है। इसलिए अब यहां लोग कुछ पल सुकून से बिता सकेंगे।

Updated on:
27 Jan 2018 03:28 pm
Published on:
27 Jan 2018 01:18 pm