जबलपुर

बदहाल सफाई व्यवस्था: छुट्टी के दिन सफाई की भी ‘छुट्टी’

ईद मिलादुन्नबी के अवकाश के चलते सफाई कर्मचारियों ने भी शहर में सफाई की छुट्टी कर दी। इस कारण शहर गंदगी और कचरे से अटा रहा।
2 min read
• •
Updated: 13 Dec 2016, 8:51 AM IST
Feature image

ईद मिलादुन्नबी के अवकाश के चलते सफाई कर्मचारियों ने भी शहर में सफाई की छुट्टी कर दी। इस कारण शहर गंदगी और कचरे से अटा रहा। शहर के मुख्य मार्गों के आसपास ही कचरा फैला रहा। जबकि शहर की सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए जिला कलक्टर खुद निगरानी कर रहे हैं, लेकिन कोई सुधार नहीं आया है।

निगम में ईद मिलादुन्नबी का अवकाश होने के कारण स्वास्थ्य निरीक्षक वार्डों में नहीं आए, इस कारण ज्यादातर क्षेत्रों में कचरा तक नहीं उठा। लोगों की शिकायत पर पत्रिका संवददाता ने शहर का दौरा किया तो अधिकांश कचरा पाइंट पर दोपहर तक कचरा पड़ा था और आवारा मवेशियों कचरे पर मुंह मारते मिले।

महावीर नगर विस्तार योजना सेक्टर छह

यहां पास में मंदिर, सरकारी स्कूल व पार्क है और यहीं कचरा पाइंट है, लेकिन कचरा पाइंट पर दिनभर ही कचरा पड़ा होने के कारण यहां से पैदल तो ही नहीं बल्कि वाहन चालक को भी गुजरने में गंदगी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत कर दी गई है, लेकिन यहां से कचरा पाइंट नहीं हटाया गया। एेसे ही हालात विस्तार योजना सेक्टर 4 के मार्गों व संतोषी नगर में नजर आए।

संजय नगर चौराहा

यहां काफी गंदगी फैली हुई थी। एेसे में यहां से गुजरने वालें लोगों का बदबू व आवारा मंवेशियों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने बताया कि इस पाइंट से कभी भी कचरा समय नहीं उठता है। कई बार शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हुई।

सेवन वंडर्स पार्क के सामने

नगर निगम प्रशासन की लापरवाही के चलते पार्क के सामने से ही दोपहर तक कचरा नहीं उठ रहा है। इसके यहां पर काफी गंदगी व बदबू फैली हुई रहती है। शहर की शोभा बढ़ाने वाले इस पार्क के बाहर कचरा दाग का काम कर रहा है।

नयापुरा पुलिया के नीचे

नयापुरा पुलिया के नीचे साइकिल स्टैण्ड के पास बने कचरा पाइंट दोपहर 2 बजे तक कचरा नहीं उठा था। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सफाईकर्मी दो दिन में एक बार कचरा उठाते हैं। ऐसे में यहां दिनभर कचरा फैला रहता है।

Published on: