कोटा

स्वच्छता और अनुशासन का संदेश दिया

Aug 07, 2026
Rajasthan

बरुन्धन. समाजसेवा की पहल करते हुए एसकेएस चैरिटेबल न्यास, बालिता रोड कोटा ने गुरुवार को बरुन्धन के पीएम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में निःशुल्क हेयर कटिंग शिविर लगाया। शिविर में 230 विद्यार्थियों के बाल काटे गए। इस दौरान उन्हें स्वच्छता, अनुशासन और व्यक्तिगत साफ-सफाई का संदेश भी दिया गया। न्यास के संचालक ब्रजेश एवं उनकी पत्नी ममता सैन के नेतृत्व में प्रमोद, राजमल, राधेश्याम तथा पुरुषोत्तम सैन सहित टीम ने विद्यार्थियों की हेयर कटिंग की। ब्रजेश सैन ने बताया कि उनका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। विद्यालय के प्रधानाचार्य लक्ष्मण लाल मीणा ने न्यास के कार्यों की सराहना करते हुए टीम को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम का आभार कुंदनमल चौधरी ने किया।

Updated on:
07 Aug 2026 06:01 am
Published on:
07 Aug 2026 06:01 am