कोटा

सड़क दुर्घटना में कोचिंग छात्रा की मौत

स्कूटी अनियंत्रित होने से हुआ हादसा  
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jul 2018, 11:33 PM IST
accident
सड़क दुर्घटना में कोचिंग छात्रा की मौत

कोटा. अनंतपुरा थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क दुर्घटना में स्कूटर सवार कोचिंग छात्रा की मौत हो गई। कर्णेश्वर महादेव में तीन स्टूडेंट पिकनिक मनाने गए थे। लौटते समय उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि एक अन्य छात्रा व छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें नए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


थानाधिकारी अमर सिंह राठौड़ ने बताया कि कोलकाता निवासी मधु (16) कोटा में रहकर कोचिंग कर रही थी। वह जवाहर नगर स्थित एक हॉस्टल में रहती है। वह हॉस्टल वार्डन की बेटी जाह्नवी और उसके परिचित अंशुल मिश्रा के साथ कर्णेश्वर महादेव घूमने गए थे। तीनों स्कूटी से लौट रहे थे कि अचानक सामने से कोई बाइक गुजरी इससे स्कूटी अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पर चढ़ गई और गिरकर तीनों घायल हो गए।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से घायलों को नए अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मधु को मृत घोषित कर दिया। जाह्नवी को अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में रखा गया है। अंशुल के ज्यादा चोट नहीं लगने के कारण उसे इमरजेंसी वार्ड में रखा गया। पुलिस ने मधु के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Published on: