कोटा

छात्रसंघ चुनावों को लेकर असमंजस बरकरार, हर साल 25 अगस्त हो जाते है चुनाव

राज्य सरकार ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर जारी नहीं की अधिसूचना
2 min read
Aug 18, 2018
kota news
छात्रसंघ चुनावों को लेकर असमंजस बरकरार, हर साल 25 अगस्त हो जाते है चुनाव

कोटा. प्रदेश के राजकीय कॉलेजों में इस साल छात्रसंघ चुनाव को लेकर संशय बना हुआ है। कॉलेज चुनाव होंगे भी या नहीं। यह अभी तक तय नहीं है। राज्य सरकार हर साल जुलाई में छात्रसंघ चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर 25 अगस्त तक चुनाव सम्पन्न करवा देती है, लेकिन इस बार जुलाई पूरा बीत चुका है। 25 अगस्त को एक सप्ताह शेष बचा है, लेकिन छात्रसंघ चुनाव को लेकर कोई सुगबुगाहट नहीं है। कॉलेजों में भी चुनाव को लेकर माहौल ठंडा पड़ा है। छात्र सरकार की तरफ चुनाव तिथि घोषित होने का इंतजार में है। छात्रों का मानना है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कॉलेजों में एनएसयूआई की जीत तय नहीं आ जाए। इस कारण भी सरकार कोई खतरा मोल नहीं लेना चाह रही है। इसी के चलते राज्य सरकार ने अभी तक अधिकारिक तौर पर कोई अधिसूचना जारी नहीं की है। हालांकि पिछले दिनों उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने एक बयान जारी किया था कि प्रदेश के कॉलेजों में इसी माह में छात्रसंघ चुनाव होंगे, लेकिन उसके बाद कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई।

जनसम्पर्क में जुटे छात्रनेता

कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्रनेता लगातार नियमित विद्यार्थियों से जनसम्पर्क कर रहे है। छात्रसंघ चुनाव के लिए खड़े होने वाले कई दावेदारों ने गाडिय़ों पर अपने पोस्टर लगा रखे है। कई छात्रों ने कॉलेज परिसर में अपने प्रचार-प्रसार के पोस्टर चस्पा कर रखे है।

छात्रसंघ चुनाव इस साल भी होने चाहिए। इसके लिए कई छात्रों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। आगामी विधानसभा चुनाव है। कॉलेजों में एनएसयूआई की सरकार नहीं बन जाए। इस कारण सरकार कोई खतरा मोल नहीं लेना चाह रही है। इसी कारण तिथि घोषित नहीं कर रही है।

अजय राज सोलंकी, छात्रनेता, राजकीय महाविद्यालय

छात्रसंघ चुनाव की तिथि को लेकर अभी तक हमारे पास कोई आदेश नहीं आए है। आदेश के बाद ही कुछ कहां जा सकता है।

जीएल मालव, प्राचार्य, राजकीय कला महाविद्यालय

Published on:
18 Aug 2018 09:56 pm