कोटा

‘सत्ता में आए तो तेल निकाल दूंगा… खून के आंसू रुलाएंगे’ आखिर विधायक अशोक चांदना ने किसको दे डाली धमकी?

Ashok Chandna Controversial Statement: विधायक अशोक चांदना ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी गलतफहमी में मत रहना। तीन साल बाद राजस्थान से पर्ची सरकार चली जाएगी और...
2 min read
• •
Updated: 4 Oct 2024, 12:20 PM IST
Ashok Chandna

Rajasthan Politics: कोटा। गहलोत राज में मंत्री रहे विधायक अशोक चांदना का विवादित बयान सामने आया है। हिंडोली विधायक चांदना ने पुलिस अफसरों को धमकी देते हुए कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में आएगी तो तेल निकाल देगी। पुलिस अधिकारियों को खून के आंसू रुलाएंगे। उनके इस बयान से राजस्थान में सियासत गरमाई हुई है।

कोटा जिले के सांगोद में बुधवार को कांग्रेस ने किसान न्याय यात्रा निकाली। इस दौरान कांग्रेस विधायक अशोक चांदना के बोल बिगड़ गए और राजस्थान पुलिस के अफसरों को ही धमकी दे डाली। चांदना के विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वो कहते नजर आ रहे हैं कि अगर किसी पुलिस अधिकारी ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को परेशान किया तो उनका तेल निकाल दिया जाएगा।

पुलिस अफसरों को मंच से धमकाया

विधायक अशोक चांदना ने कोटा और बूंदी के पुलिस अफसरों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी गलतफहमी में मत रहना। तीन साल बाद राजस्थान से पर्ची सरकार चली जाएगी और ढूंढने पर भी आका नहीं मिलेंगे। पुलिस अफसरों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परेशान किया तो उनकी पार्टी के सत्ता में आते ही तेल निकाल दिया जाएगा और खून के आंसू रूला देंगे।

हिंडोली विधायक ने दी ये नसीहत

हिंडोली विधायक चांदना ने पुलिस अफसरों को नसीहत देते हुए कहा कि आपको अपनी नौकरी करनी चाहिए। लोगों की सेवा करने के साथ ही जनता को न्याय दिलाने के लिए कार्यरत रहना चाहिए। सरकारी योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग को कैसे फायदा मिल सकता है? इस दिशा में काम करना चाहिए। लेकिन, ध्यान रहे कि ऐसा करके आप किसी पर एहसान नहीं करेंगे। ​बल्कि ये तो आप लोगों का काम है। कुछ लोगों के इशारे पर आप जो कर रहे हैं, वो आने वाले दिनों में आपके ऊपर ही भारी पड़ जाएगा।