कोटा

Lok Sabha Elections 2019 : जीतने की क्षमता रखने वाले मंत्री-विधायकों पर है नजर…

गुरुवार शाम तक कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा होने की संभावना...    
less than 1 minute read
Mar 28, 2019
Lok Sabha Elections
कांग्रेस

कोटा. लोक सभा चुनाव में कांग्रेस की रणनीति भाजपा को देखते ही थोड़ी ढीली पड़ती दिखाई दे रही है। हालांकि उम्मीदवारों को लेकर स्क्रीनिंग कमेटी ने बुधवार को करीब डेढ़ दर्जन सीटों पर पुनरू मंथन किया। तय किया गया कि जीत की क्षमता रखने वाले मंत्री-विधायकों को भी मैदान में उतारा जाएगा।

झालावाड-बारां के अलावा जयपुर, जयपुर ग्रामीण, भीलवाड़ा व अजमेर सीट से मंत्री व विधायकों को उतारे जाने पर चर्चा हुई। कोटा.बूंदी संसदीय क्षेत्र में तो कांग्रेस की ओर से दावेदारों की संख्या सीमित है।

कांग्रेस के आला पदाधिकारियों का कहना है कि कांग्रेस सही प्रत्याशी का चयन करके टिकट की घोषणा करेगी। गुरुवार शाम तक प्रत्याशी की घोषणा होने की संभावना है। हाड़ौती में राहुल गांधी के दौरे से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

Published on:
28 Mar 2019 11:35 am