कोटा

भाजपा के बाद अब कांग्रेस नेताओं ने ही ‘बेरोजगारी भत्ता’ देने की योजना पर उठा दिए सवाल..कर डाली यह मांग

कम पढ़े-लिखे युवाओं को मिले बेरोजगारी भत्ता, योजना की जानकारी का अभाव      
less than 1 minute read
Feb 06, 2019
kota news
भाजपा के बाद अब कांग्रेस नेताओं ने ही 'बेरोजगारी भत्ता' देने की योजना पर उठा दिए सवाल..कर डाली यह मांग

कोटा. राज्य सरकार ने बेरोजगार युवाओं को 1 मार्च से बेरोजगारी भत्ता देने का ऐलान किया है, लेकिन योजना में कई कमियां होने के कारण कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ही मोर्चा खोल दिया। उन्होंने रोजगार कार्यालय में अधिकारी का घेराव कर इस संबंध में जानकारी मांगी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि इसमें कई त्रुटियां है। अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पा रही कि बेरोजगारी भत्ता किसको दिया जाएगा। युवा की उम्र तथा शिक्षा क्या होगी। हालांकि कांग्रेस नेता सरकार की पीठ तो थपथपा रहे है, लेकिन उनकी मांग है कि युवा जो 8वीं पास है और जिसकी उम्र 35 साल से अधिक है, उसको भी बेरोजगारी भत्ता दिया जाए, ताकि जरूरतमंद को योजना का सही लाभ मिल सके। उन्होंने मांग की कि जगह-जगह हैल्प लाइन बनाकर व कॉलेज में कैम्प लगाएं ताकि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में योजना के बारे में जरूरतमंदों को जानकारी मिल सके।

Published on:
06 Feb 2019 10:00 pm