कोटा

कांग्रेस विकास के मुद्दे पर मांगेगी वोट

कोटा जिले के प्रभारी मंत्री लालचंद कटारिया ने कहा है कि कांग्रेस विकास के मुद्दे पर नगर निगम चुनाव लड़ेगी। शहर में जो विकास कार्य चल रहे हैं, वो सभी को नजर आ रहे हैं। ऐसे में जनता समझती है, उसे क्या करना है।
less than 1 minute read
Oct 17, 2020
kt.jpg
कोटा. नगर निगम चुनावों को लेकर जिले के प्रभारी मंत्री लालचंद कटारिया शुक्रवार को कोटा पहुंचे।

कोटा. नगर निगम चुनावों को लेकर जिले के प्रभारी मंत्री लालचंद कटारिया शुक्रवार को कोटा पहुंचे। यहां उन्होंने विधानसभा चुनाव में पार्टी के जो प्रत्याशी थे, उनसे फीडबैक लिया और कार्यकर्ताओं से भी मिले। कटारिया ने कहा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पहली बार निगम चुनाव में पर्यवेक्षक बनाया है। सभी से चर्चा करने के बाद प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा। जिताऊ और जनभावनाओं को ध्यान में रखकर टिकट वितरण होगा। उनसे बातचीत के अंश प्रस्तुत हैं।
सवाल : कोटा दक्षिण और कोटा उत्तर नगर निगम में कांग्रेस किस मुद्दे पर वोट मांगेगी?

जवाब : कांग्रेस विकास के मुद्दे पर नगर निगम चुनाव लड़ेगी। शहर में जो विकास कार्य चल रहे हैं, वो सभी को नजर आ रहे हैं। ऐसे में जनता समझती है, उसे क्या करना है।
सवाल: निजी बिजली कंपनी का स्थानीय मुद्दा भी निगम चुनाव में हावी है, इसको लेकर क्या कहेंगे?

जवाब: निजी बिजली कंपनी के मुद्दे की जानकारी नहीं है, लेकिन कोटा में कांग्रेस के लिए विकास ही सबसे बड़ा मुद्दा है। इसके अलावा पिछले बोर्ड में जनता सफाई और दूसरी समस्याओं से परेशान थी। कांग्रेस अच्छा निगम बोर्ड देगी, यह विश्वास भी लोगों में जगाएंगे।
सवाल : भाजपा ने 17 अक्टूबर को प्रत्याशियों की सूची जारी करने का दावा किया है, कांग्रेस कब जारी करेगी?

जवाब : भाजपा ने सूची जारी करने के लिए कहा ही है, जारी तो नहीं की, कांग्रेस भी समय रहते सूची जारी कर देगी।

Published on:
17 Oct 2020 02:35 am