कोटा

चन्द्रघटा से दो और कोरोना पॉजिटिव मिले

कोटा में अब तक कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 86 पर पहुंच चुकी है  
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Apr 2020, 9:31 PM IST
Feature image

कोटा. शहर में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को दोपहर में आई रिपोर्ट में एपि सेंटर चन्द्रघटा से कोरोना के दो और पॉजीटिव मिले है। कोटा में अब तक कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 86 पर पहुंच चुकी है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विजय सरदाना ने बताया कि चन्द्रघटा निवासी एक दस साल का बालक व 42 वर्षीय एक महिला कोरोना पॉजीटिव आई है। गौरतलब है कि चन्द्रघटा कोरोना का एपिक सेंटर बन गया है। चन्द्रघटा में अब तक कुल 48, मकबरा से 19 व शेष 19 भीमगंजमंडी निवासी है। इसके अलावा तेलघर निवासी मृतक बुजुर्ग मां-बेटे शामिल हैं।

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने भेजे दस हजार से अधिक मास्क

सांगोद. कोरोना संक्रमण से किसानों के बचाव केलिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 10 हजार मास्क तैयार करके यहां भिजवाए हैं। इन मास्क का वितरण फसल लेकर खरीद केन्द्रों पर जाने वाले किसानों को सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। पर्व विधायक हीरालाल नागर ने भी सांगोद विधानसभा की ग्राम पंचायतों में 500 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइड एवं 10 हजार से भी अधिक मास्क भेजकर जरूरतमंद किसानों को मास्क देने की पहल की है। नागर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में ऐसी जगह जहां लोगों का जमावड़ा ज्यादा रहता है वहां संक्रमण की रोकथाम को लेकर सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव करवाया जाएगा। वहीं खरीद केन्द्रों के नजदीक किसानों को मास्क उपलब्ध कराने की व्यवस्था के लिए कार्यकर्ताओं जिम्ममेदारी दी गई है।

Published on: