कोटा. शराब के नए ठेकेदार अपनी दुकानों में शराब का स्टॉक कर सकेंगे, लेकिन फिलहाल वे इसे बेच नहीं पाएंगे। आबकारी विभाग की ओर से नए ठेकेदार के लिए निर्धारित स्थान पर माल जमा करने के बाद स्टॉक रजिस्टर संधारण करके दुकान को फिर सील कर दिया जाएगा। शासन सचिव की ओर जारी आदेश के अनुसार आबकारी विभाग के डिपो से शराब खरीदकर विभाग की ओर से तय लोकेशन तक लेकर जा पाएंगे। इसके अलावा पुराने ठेकेदार दुकान में रखे पुराने स्टॉक की डिटेल भी आबकारी विभाग को देंगे। इसके बाद दुकान फिर से सील कर दी जाएगी। यह सब विभाग ने राजस्व बढ़ाने के लिए किया है।