कोटा

कोटा में 8 और कोरोना पॉजिटिव मिले, बोरखेड़ा पहुंचा संक्रमण

कोटा में अब तक 10 मौतें. मरीजों की संख्या 231 हुई  
less than 1 minute read
May 08, 2020
Feature image

कोटा. तमाम कोशिशों के बावजूद कोटा में कोरोना के मामलों में कमी नहीं आ रही है। गुरुवार को 3 नए पॉजिटिव की पुष्टि के बाद शुक्रवार को सुबह की रिपोर्ट में 8 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 6 चंद्रघटा, एक इंद्रा मार्केट वहीं एक महालक्ष्मीपुरम बोरखेड़ा में मिला है। इसके साथ एक और नए क्षेत्र में कोरोना ने दस्तक दी है।
8 नए मामलों के साथ कोटा में संक्रमित होने वाले मरीजों का आंकड़ा 231 पहुंच गया है। गुरुवार को महावीर नगर विस्तार योजना के 37 वर्षीय युवक के अलावा मकबरा निवासी 76 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिनकी न्यू मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में मौत हो गई थी।

कोरोना का संक्रमण अब रोज नई कॉलोनियों को तलाश रहा है। इस कारण पिछले 13 दिन में 12 नई कॉलोनियों में कोरोना की दस्तक हो चुकी है, लेकिन जिला प्रशासन व चिकित्सा विभाग की लाख कोशिशें भी इस वायरस की चेन नहीं तोड़ पा रही। हालत यह है कि 30 दिन में वायरस 231 लोगों को संक्रमित कर चुका है और 10 लोगों की जान ले ली है।

औसत 7 मरीज संक्रमित
कोटा जिले के आंकड़े देखे तो औसत 7 मरीज प्रतिदिन इन वायरस से संक्रमित हो रहे है। ये वायरस हर उम्र के लोगों को अपने चपेट में ले रहा है। शुरुआत के पहले सात दिन में इस वायरस ने 40 लोगों को संक्रमित किया था। उसके बाद से ही प्रति सप्ताह ये आंकड़ा 50 तक जा पहुंचा।

Published on:
08 May 2020 09:50 am