भाजपा विधायकों ने आरोप लगाया
कोटा. शहर में कोरोना संक्रमण बढऩे के साथ सियासत गर्मा गई है। भाजपा विधायकों ने संक्रमण को लेकर आरोप लगाया है कि महामारी से निपटने पर राज्य सरकार और प्रशासन प्रभावी योजना लागू नहीं कर पाया। उन्होंने राशन सामग्री बांटने में भी पक्षपात का आरोप लगाया है।
भाजपा विधायक मदन दिलावर और संदीप शर्मा ने मंगलवार को संयुक्त बयान जारी कर आरोप लगाया कि लॉकडाउन को एक माह हो गया है। शहर की सामान्य जनता को खाद्य सामग्री की दिक्कत हो रही है। कफ्र्यूग्रस्त क्षेत्र में मात्र उन्हीं लोगों तक राशन पहुंच रहा है, जिन्हें सरकार देना चाह रही है। सरकार खुलेआम पक्षपात कर रही है। प्रशासन सरकार के इशारे पर कार्य कर रहा है। भाजपा शहर जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी ने कहा है कि अचानक संक्रमण के तेज गति से बढऩा चिंताजनक है। रोकथाम के लिए नए सिरे से कार्य योजना बनाने की जरूरत है।
सरकार और प्रशासन पूरी ताकत से कोरोना से लड़ रहे हैं। संकट के समय में राजनीतिक बयानबाजी करना अच्छी बात नहीं है। इस समय जरूरतमंद लोगों की मदद के साथ उन्हें जागरूक करने की जरूरत है। स्वायत्त शासन मंत्री व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।
रविन्द्र त्यागी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष