कोटा

बहन के बाद खुद को कोरोना होने का संदेह हुआ तो लगा दी तीन मंजिल से छलांग

बहन को कोरोना होने के बाद से था खौफजदा  
less than 1 minute read
May 07, 2020
कोरोना होने का संदेह हुआ तो लगा दी तीन मंजिल से छलांग
कोरोना होने का संदेह हुआ तो लगा दी तीन मंजिल से छलांग

कोटा. कोरोना होने के भय के चलते एक जने ने गुरुवार को कैथूनीपोल क्षेत्र के मोखापाड़ा में घर की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका एमबीएस चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।


पुलिस ने बताया कि मोखापाड़ा निवासी एक 50 वर्षीय व्यक्ति अपनी बहन को कोरोना होने के बाद से परेशान था। उसकी बहन का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। उसे लगा कि उसे भी कोरोना हो गया है। इसके चलते वह अवसाद में आ गया और घर की तीसरी मंजिल पर जाकर छत से छलांग लगा दी। मोहल्ले वालों की सूचना पर पुलिस ने उसे चिकित्सालय में भर्ती करवाया।

बिना मास्क लगाए घूमते चार गिरफ्तार

कोटा.उद्योग नगर पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान बिना मास्क लगाए घूमने के मामले में चार जनों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीन वाहनों को जब्त कर 15 वाहनों के चालान बनाए। थानाधिकारी प्रमेन्द्र रावत ने बताया कि पुलिस ने दीपू आर्य, रवि कुमार, दीपक व शंकर को बिना मास्क लगाए घूमते गिरफ्तार किया। इसके अलावा बेवजह घूमने व यातायात नियमों का पालना नहीं करने के मामले में तीन वाहनों को जब्त किया। इसके अलावा 15 वाहनों के चालान भी बनाए गए।

Updated on:
07 May 2020 10:21 pm
Published on:
07 May 2020 09:08 pm