
कोटा. कोटा बैराज की पुलिया पर ( kota Barrage ) अल सुबह मोर्निंग वॉक पर गए लोग उस वक्त दहशत में आ गए जब 10 फीट लंबा मगरमच्छ दौड़ता हुआ उनके सामने आ गया। ( Crocodile ) लोग एकदम से सकपका गए और कैथूनीपोल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ( police ) मौके पर पहुंची और वन विभाग ( Forest department ) के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। थोड़ी ही देर में वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा। इसके बाद मगर को सावनभादौं डेम में छोड़ दिया गया।
Read More: मर गई ममता: पैदा होते ही कलयुगी मां ने नवजात बेटी को कचरे के ढेर में फेंका, 3 घंटे दर्द से तड़पती रही मासूम
जानकारी के अनुसार कोटा बैराज स्थित गढ़ पैलेस के पीछे की सड़क पर लोग मोर्निंग वॉक कर रहे थे। तभी वहां पेड़ों के पास करीब 10 फीट लंबा मगरमच्छ पर नजर पड़ी तो लोगों में दहशत फैल गई। इस दौरान मगरमच्छ इधर-उधर दौड़ता रहा।
सूचना पर पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची और वन विभाग की टीम को बुलाकर रेस्क्यू किया। एक घंटे की मशक्कत के बाद टीम मगरमच्छ को काबू कर सकी। वनकर्मियों ने मगरमच्छ को सावनभादौं डेम में छोड़ दिया। गौरतलब है कि एक माह पहले भी बैराज के आसपास करीब 9 फीट लंबा मगरमच्छ आ गया था। शहर में आए दिन मगरमच्छों के निकलने से लोगों में दहशत है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि बोरखेड़ा स्थित कॉलोनियों में मगरमच्छों का आतंक है। खाली पड़े भूखण्डों में भरे बरसाती पानी में छिपे रहते हैं और वहां से निकलकर घरों में घुस जाते हैं। इससे क्षेत्रवासियों को हर समय अनहोनी की आशंका लगी रहती है।