कोटा

CUET UG 2024 : इंजीनियरिंग एवं मेडिकल के अतिरिक्त भी कई विकल्प

12वीं बोर्ड में अध्ययनरत तथा 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए इंजीनियरिंग तथा मेडिकल शिक्षा के अतिरिक्त भी कई विकल्प उपलब्ध हैं। इन विकल्पों के लिए विद्यार्थी को एनटीए नई दिल्ली की ओर से आयोजित सीयूईटी यूजी 2024 प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होना चाहिए।

less than 1 minute read
Mar 02, 2024
Rape of minor, life imprisonment to stepfather
झालावाड़। जिले के डग थाना इलाके में नाबालिग से दुष्कर्म, सौतेले पिता को आजीवन कारावास।

12वीं बोर्ड में अध्ययनरत तथा 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए इंजीनियरिंग तथा मेडिकल शिक्षा के अतिरिक्त भी कई विकल्प उपलब्ध हैं। इन विकल्पों के लिए विद्यार्थी को एनटीए नई दिल्ली की ओर से आयोजित सीयूईटी यूजी 2024 प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होना चाहिए।

एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि दिल्ली यूनिवर्सिटी, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, जामिया मिलिया जैसे कई प्रतिष्ठित संस्थानों के विज्ञान, कला, भाषा संकाय के कई अंडर-ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश सीयूईटी यूजी के आधार पर दिया जाना है। शर्मा ने बताया कि अंडर-ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यह 'सिंगल विंडो स्कीम' विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग तथा मेडिकल शिक्षा के अतिरिक्त अन्य कई बेहतरीन विकल्प उपलब्ध कराती है।एग्जामिनेशन पैटर्न एवं मार्किंग स्कीम

सीयूईटी 2024 का आयोजन 13 भाषाओं में हाइब्रिड मोड पर किया जाएगा। एग्जामिनेशन पेपर एमसीक्यू बेस्ड होगा। एग्जामिनेशन पेपर में कुल तीन भाग होंगे। प्रथम भाग में लैंग्वेज टेस्ट होगा। इस सेक्शन के कुल 50 प्रश्नों में से विद्यार्थियों को कोई 40 प्रश्न हल करने होंगे। द्वितीय भाग में सब्जेक्ट स्पेसिफिक होगा तथा इस सेक्शन में भी कुल 50 प्रश्नों में से 40 प्रश्न हल करने होंगे।

सेक्शन-1 एवं सेक्शन-2 की समय सीमा 45 मिनट निर्धारित की गई है। तृतीय भाग जनरल सेक्शन होगा। इस सेक्शन में कुल उपलब्ध 60 प्रश्नों में से विद्यार्थियों को कोई 50 प्रश्न, 45 मिनट में हल करने होंगे। नोटिफिकेशन के अनुसार, प्रश्नों का स्तर 12वीं बोर्ड एनसीईआरटी सिलेबस का होगा।

Published on:
02 Mar 2024 11:07 pm