कोटा

सस्ते में आएगी चिट्ठी, 11 लाख रुपए महंगी पड़ेगी चीज बड़ी मस्त-मस्त

गजल सम्राट पंकज उधास पर प्लेबैक सिंगर उदित नारायण की आवाज भारी पड़ गई। दशहरा मेला में पंकज से उदित को 10.80 लाख रुपए ज्यादा में बुलाया है।
2 min read
• •
Updated: 10 Oct 2017, 12:20 PM IST
kota Dussehra fair, cultural event in kota Dussehra, Udayat Narayan Nights At Kota, Pankaj Udhas at kota Dussehra, Star night at kota Dussehra fair,  Rajasthan Patrika, Kota Patrika, Patrika News, Kota News,
cultural program in kota Dussehra fair

कोटा के दशहरा मेले में इस बार तू जीच है बड़ी मस्त-मस्त... जैसे गाने गाने वाले प्ले बैक सिंगर उदित नारायण की आवाज भी सुनाई देगी। उदित नारायण को दशहरा मेले में कुछ घंटे के कार्यक्रम के लिए कोटा नगर निगम 25.30 लाख रुपए का भुगतान करेगा। वहीं मंगलवार को गजल सम्राट पंकज उधास अपनी सदाबहार गजलों से कोटा के बाशिंदों का मन मोहेंगे। हालांकि उन्हें इसके बदले उदित नारायण से 10.80 लाख रुपए कम मेहनताना मिलेगा।

25.30 लाख में आएंगे उदित नारायण

कोटा दशहरा मेला सिने संध्या में ख्यातमान गायक उदित नारायण के तराने सुनने को मिलेंगे। इसकी एेवज में नगर निगम 25.30 लाख रुपए का भुगतान करेगा। इस तरह, सिने संध्या पर सबसे ज्यादा बजट खर्च होगा। मेला समिति की सोमवार को हुई बैठक में मेले के सभी कार्यक्रमों के कलाकारों के नाम तय हो गए हैं। समिति अध्यक्ष राम मोहन मित्रा ने बताया कि 15 अक्टूबर को विजयश्री रंगमंच पर सिने संध्या का आयोजन होगा। इसमें उदित नायराण का नाम तय हुआ है।

मोलभाव के बाद तय हुआ प्रोग्राम

निगम ने सिने संध्या के लिए 24 लाख रुपए का बजट रखा था। आयुक्त ने पहले ही कह दिया था कि सिने संध्या मेले की शान होती है। इसलिए बजट की चिंता नहीं रखें। दूसरी बार टेण्डर निकालने के बाद इवेंट कम्पनी से नेगोसिएशन करके 25.30 लाख रुपए में कार्यक्रम तय किया है। उदित ने 'चीज बड़ी ... टिप-टिप बरसा पानी.....,परदेशी-परदेशी जाना नहीं.., मुबारक-मुबारक..भोली सी सूरत..., चाहा है तुझको..., एे मेरे हमसफर..., हम तुमको निगाहों में..., एक दिलरूबा हे..जिंदगी बन गए हो तुम.. जैसे गीत गाए हैं।

गायिका बुलाने पर भी विचार

सिने संध्या में उदित नारायण के कार्यक्रम पेश करने से पहले एक घण्टे का अन्य कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा हुई। इसमें चार-पांच लाख रुपए के बजट में बॉलीबुड से गायिका बुलाने की बात चल रही है। लेकिन तय हुआ कि प्रायोजक मिलने पर ही यह कलाकार बुलाई जाएंगी। हालांकि पंजाबी नाइट्स के चेहरे तय हो गए हैं। दशहरा मेले में 13 अक्टूबर को होने वाली पंजाबी नाइट्स के लिए पंजाबी सिंगर जसपाल जस्सी और लखवी बड़ाली का नाम तय हुआ। इस कार्यक्रम के लिए नगर निगम 16.85 लाख खर्च करेगा।

सस्ते में निपटे गजल सम्राट

कोटा के दशहरा मेला में इस बार प्लेबैक सिंगिंग और पंजाबी नाइट्स के मुकाबले गजल सस्ते में निपटेगी। मंगलवार रात को 8 बजे से गजल सम्राट पंकज उधास अपने सुरों की सरगम छेड़ेंगे। इसके लिए इवेंट कम्पनी को14.50 लाख का कार्यादेश दिया गया है। कंपनी के मुनाफे को छोड़ दिया जाए तो उदित नारायण से 10.80 लाख रुपए सस्ते में पंकज उधास की आवाज कोटा में सुनाई देगी।

Updated on:
10 Oct 2017, 12:20 PM IST
Published on: