कोटा

मामूली कहासुनी को लेकर घर में घुसकर प्राणघातक हमला

चाकू, पिस्टल और लाठियों से किया 2 युवकों पर हमला, देर रात्रि थाने में मामला दर्ज
2 min read
• •
Updated: 16 Jan 2024, 12:33 AM IST
मामूली कहासुनी को लेकर घर में घुसकर प्राणघातक हमला
मामूली कहासुनी को लेकर घर में घुसकर प्राणघातक हमला,मामूली कहासुनी को लेकर घर में घुसकर प्राणघातक हमला,मामूली कहासुनी को लेकर घर में घुसकर प्राणघातक हमला

कोटा. जिले के सुल्तानपुर नगर में सोमवार देर शाम मामूली कहासुनी को लेकर 2 युवकों पर घर में घुसकर आधा दर्जन युवकों ने चाकू, हॉकी आदि से प्राणघातक हमला करने का मामला सामने आया है। हमले से 2 युवक घायल हो गए। पुलिस ने युवकों का मेडिकल करवाया है। इसके बाद देर रात्रि पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
सुल्तानपुर थानाधिकारी संजय प्रसाद मीणा ने बताया कि थाने में वसीम पुत्र लटूर अंसारी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि सोमवार शाम 7 बजे करीबन वह और उसका भाई शाहिद अंसारी दोनों दुकान से घर पर जा रहे थे कि हाडा मार्केट सिंघाड़िया कुआ के पास यासिर (चिन्टू) पुत्र नासीर व माहिर पुत्र मैसूर निवासी सुल्तानपुर मिले। उन्होंने बिना मतलब गाली गलोच की। उसके बाद वह दोनों घर आ गए। थोड़ी देर बाद मंसूर पुत्र उमर, यासीर पुत्र नासीर ,बन्टी पुत्र निसार, माहिर पुत्र मैसूर, सलीम पुत्र उमर और चांद पुत्र निसार निवासी हाड़ा मार्केट सुल्तानपुर उसके घर आए। जहां मंसूर और बंटी के पास पिस्टल, चिन्टू के पास चाकू तथा लकड़ी, माहिर के पास चाकू तथा हॉकी स्टिक, चांद और सलीम के पास लाठी थी। आते ही उन सभी ने दोनों पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। बंटी ने उसके भाई शाहिद के सिर पर चाकू से वार किया, जिससे बचाव में उसके हथेली पर घाव हो गया। माहिर ने उसके कंधे पर चाकू मारा, फिर हॉकी से सिर पर मारी। बंटी और मंसूर ने भी पिस्टल दिखाकर धमकाया। जब वह चिल्लाए तो उनकी ***** गुलनाज तथा भाभी शब्बो, तालिब पुत्र इलियास, हमीद पुत्र रज्जाक दौड़ आए। जिन्होंने बीच बचाव कर छुड़ाया। घटना के बाद घायलों को सुल्तानपुर सीएचसी लेकर गए। जहां सूचना मिलते ही थाना पुलिस मय जाब्ते के मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली और घायलों का मेडिकल करवाया। इसके बाद पीड़ित की रिपोर्ट पर प्राणघातक हमले का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

Updated on:
16 Jan 2024, 12:33 AM IST
Published on: