कोटा

OMG: फिल्मी स्टाइल में जीप को ओवरटेक कर कार से निकले हमलावर, तहसीलदार को बीच बाजार में ठोका

आरकेपुरम थाना क्षेत्र में मंगलवार को नगर विकास न्यास में संविदा पर कार्यरत सेवानिवृत्त तहसीलदार बद्रीलाल मीणा से कुछ लोगों ने रास्ते में रोककर मारपीट की।
2 min read
Jul 03, 2018
crime case
घर में घुसकर युवक की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

कोटा. आरकेपुरम थाना क्षेत्र में मंगलवार को नगर विकास न्यास में संविदा पर कार्यरत सेवानिवृत्त तहसीलदार बद्रीलाल मीणा से कुछ लोगों ने रास्ते में रोककर मारपीट की। आरकेपुरम थाने में दी रिपोर्ट में मीणा ने बताया कि वह श्रीनाथपुरम सेक्टर सी स्थित अपने घर से न्यास की जीप से कार्यायल जा रहे थे। घर से थोड़ी ही दूर एक कार में सवार चार-पांच लोगों ने उनकी जीप को रास्ते में रुकवाया और उतरते ही उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उनके गार्ड ने रोकने की कोशिश की तो उससे भी मारपीट की।

छीन लिया मोबाइल
जब मीणा ने पुलिस को कॉल करने के लिए मोबाइल निकाला तो हमलावरों ने उनका मोबाइल भी छीन लिया। बाद में उनका मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया।


हो सकता है अतिक्रमण हटाने का मामला

उन्होंने बताया कि न्यास दस्ते ने चार दिन पहले राजीव गांधी नगर में सरस बूथ के पास अतिक्रमण हटाया था। इस दौरान शिकायतकर्ता तेजेन्द्र सिंह ने भी अतिक्रमण कर रखा था। इस पर उन्होंने शिकायतकर्ता का अतिक्रमण भी हटवा दिया था। उन्हें शक है कि इसी मामले को लेकर कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की है।

कर्मचारियों में आक्रोश
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही न्यास के तहसीलदार, पटवारी व अन्य स्टाफ आरकेपुरम थाने पहुंच गया। सभी ने कहा कि हम सरकार के आदेश पर काम करते हैं। उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।


मामला दर्ज, जांच शुरू

आरकेपुरम थाने के उप निरीक्षक सुरेश शर्मा ने बताया कि न्यास के सेवानिवृत्त तहसीलदार बद्रीलाल मीणा ने रिपोर्ट दी है। उन्होंने तेजेन्द्र सिंह पर शक जताया है। उसका रिपोर्ट में नाम भी है। पुलिस ने मारपीट व राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Published on:
03 Jul 2018 11:28 pm