कोटा

एक दिन में दो लाशें देख सन्न रह गया कोटा

कोटा. एक दिन में दो लाशे देख कोटा सन्न रह गया।
2 min read
• •
Updated: 25 Jan 2018, 4:04 PM IST
Death
suicide case of jabalpur

एक दिन में दो लाशे देख कोटा सन्न रह गया। एक ओर अनियंत्रित होकर एक कार नहर में गिर गई जिसमें बैठे एक युवक की मौत हो गई और दो घायल हो गए। वहीं दूसरी ओर नहर से एक अज्ञात युवक का युवक का शव मिलने से कोहराम मच गया।

नहर में गिरी कार, 1 की मौत

कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक कार बाई मुख्य नहर में गिर गई। इससे उसमें बैठे एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बजरंगपुरा निवासी छीतरलाल मेघवाल अपने बेटे बबलेश व पड़ोसी कुंजबिहारी (28) को कार में बिठाकर नांता की तरफ रवाना हुआ। यहां से तीनों बाई मुख्य नहर के माइनर की तरफ तेज गति से पहुंचे। कुछ दूर तक तो कार सही चली, लेकिन आगे जाकर अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंच लोगों की मदद से छीतरलाल, उसके बेटे बबलेश व कुंजबिहारी को निकाला और एमबीएस अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने कुंजबिहारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं छीतरलाल व बबलेश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। कुंजबिहारी के भाई तुलसीराम ने कुन्हाड़ी थाने में लापरवाही से वाहन चलाने की रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

नहर में मिला अज्ञात युवक का शव
उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित दाईं मुख्य नहर में बुधवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला। एएसआई चन्द्रभान सिंह ने बताया कि अलसुबह लोगों ने सूचना दी कि नहर में एक युवक का शव है। इस पर मौके पर पहुंचकर शव निकालकर मोर्चरी में रखवाया। उसने काले कलर की जरकिन, लाल टीशर्ट पहन रखी है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

Published on: