
कोटा . नयापुरा में मणप्प्पुरम गोल्ड लोन कम्पनी में 27 किलो सोने के लूट की वारदात ही एक मात्र ऐसा मामला नहीं है। जिसमें पुलिस खाली हाथ है, बल्कि पहले भी लूट के मामलों में पुलिस हाथ मलती रह गई थी। महीनों गुजर गए, वारदात के बाद भागे लुटेरे अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। फरियादी थानों और पुलिस के आला अधिकारियों के चक्कर काट काट कर थक गए हैं।
शहर में वर्ष 2017 में लूट के 27 मामले दर्ज हुए थे। जिनमें ज्वैलर्स से लेकर राह चली महिलाओं तक को लुटेरों ने निशाना बनाया था। महिलाओं के हाथ से पर्स, मोबाइल व गले से सोने की चेन लूटने की वारदातें भी शामिल हैं। हालांकि पुलिस ने अधिकतर वारदातों का खुलासा कर दिया है, लेकिन उनमें से अभी भी कई ऐसे मामले हैं जिनमें पुलिस लुटेरों को नहीं तलाश पाई है।
Read More: Robbery: 8 करोड़ का सोना लेकर 8 मिनट में ही शहर छोड़ गए डकैत, एक घंटे में किशनगंज टोल किया पार
लूट की ये वारदातें भी हुई थी शहर में
महावीर नगर थाना क्षेत्र के केशवपुरा में 8 मार्च 2017 को दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने ज्वैलर्स की दुकान में लूट का प्रयास किया। विरोध करने पर लुटेरे ने ज्वैलर्स कर्मचारी पर पिस्टल से फायर किया। निशाना चूकने पर उन्होंने कर्मचारी के सिर पर पिस्टल के बट से ही वार किए। जिससे उसके सिर में चोट लगी थी। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना से पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था। रामपुरा कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित स्वर्ण रजत मार्केट में 24 अप्रेल को दिनदहाड़े चार जनों ने एक सर्राफ से मारपीट कर 52 ग्राम सोने के दाने व 32 हजार रुपए नकद लूट लिए थे। इस मामले में भी पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था।
दम्पती से मारपीट कर दो लाख लूटे
उद्योग नगर थाना क्षेत्र में 28 अक्टूबर 2017 की देर रात को 3-4 बदमाशों ने रायपुरा रोड स्थित सुखपुरा कॉलोनी निवासी बुजुर्ग दम्पति रामनारायण कुशवाहव उनकी पत्नी नंदू से मारपीट कर करीब दो लाख रुपए के जेवरात व 30 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए थे। इस घटना को तीन माह बीतने पर भी पुलिस अभी तक लुटेरों को नहीं तलाश पाई है।
Read More: मां-बेटा हत्याकांड: मुझे पता था वो खत्म कर डालेगा मेरे परिवार को, पुलिस से मांगी सुरक्षा, नहीं समझा दर्द
चाकू मारकर सोने की चेन लूटी
रामपुरा कोतवाली थाना क्षेत्र में 11 दिसम्बर 2017 की रात को स्वर्ण रजत मार्केट के बाहर ही चित्तौड़ के सर्राफ जगदीश सोनी पर तीन-चार जने चाकू से जानलेवा हमला कर सोने की चेन लूटकर ले गए थे। डेढ़ माह बाद भी इस मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं।
Published on:
25 Jan 2018 10:07 am
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
