तीन मिनट में 8 करोड़ का सोना लूट लिया। जबकि, पुलिस को मौके पर पहुंचने में ही 20 मिनट लग गए। जब तक कुछ समझ पाती तब तक बदमाश शहर छोड़ चुके थे। जानकारी के अनुसार सभी डकैत करीब एक घंटे में ही बारां जिले के किशनगंज टोल नाका पार कर गए थे। पुलिस को कोटा से 240 किमी दूर शिवपुरी मध्यप्रदेश तक बदमाशों की लोकेशन मिली है। जिनकी तलाश में पुलिस ने दो टीमें यूपी और बिहार भेजी है।