आरोपित की तलाश में टीमें रवाना
इधर, पुलिस का कहना है कि नीरज ने जिस पर शक जाहिर किया है, उसकी तलाश की जा रही है। जानकारी में आया है कि आरोपित 20 जनवरी की देर रात कोटा आया और स्टेशन स्थित एक होटल में ठहरा था। अगले दिन उसने पूरे समय घर के आस-पास रहकर रैकी की। नीरज के घर से बाहर जाने का इंतजार किया। जैसे ही उसे मौका मिला, वारदात को अंजाम देकर भाग गया। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी खंगाले, लेकिन सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने आरोपित की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर राज्य के अन्य जिलों व दूसरे राज्यों में भेजी हैं।