
कोटा. कोटा के एक एडवोकेट की गुरुवार शाम को जयपुर से घर लौटते वक्त चलती कार में दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई। पत्नी की आंखों के सामने ही पलभर में खुशियां उजड़ गई। कोटा के एडवोकेट अजय गोधा गुरुवार शाम को जयपुर से कार से लौट रहे थे। गोधा खुद कार चला रहे थे, कि बूंदी टनल के पहले अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
कार में पति-पत्नी दोनों ही सवार थे। टनल के पास अचानक गोधा को सीने में तेज दर्द हुआ, इसके चलते कार हाइवे पर लडख़ड़ा गई। यह देखकर पत्नी ने तुरंत कार साइड में खड़ी करवाई।
Read More: घोटाले करने पर ठेकेदार को किया ब्लैक लिस्ट
इसी दौरान अजय कार के स्टेयरिंग पर ही तड़पने लग गए। स्थिति देख घबराई पत्नी ने परिजनों को फोन किया। परिजनों ने बूंदी में रहने वाले रिश्तेदारों को मौके पर भेजा। रिश्तेदार उन्हें बूंदी जिला अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।