
कोटा.एमबीएस के करीब 550 संविदा कर्मचारी नियमितिकरण की मांग को लेकर साथ ही वेतन वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 2 दिन से हड़ताल पर हैं |
कोटा की इन बस्तियों के हालात जस के तस, बारिश में रहना हो जाता है मुश्किल
संविदा कर्मचारियों का कहना है कि फरवरी माह में की गई हड़ताल के बाद अस्पताल प्रशासन ने वेतन बढ़ाने के लिए आश्वस्त किया था लेकिन अभी तक माही वेतन बढ़ाया गया है ना ही इस संबंध में कोई कार्यवाही की गई है| अस्पताल प्रशासन नोटिस जारी कर संविदा कर्मचारियों को दबाने का प्रयास कर रहा है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा | उन्होंने कहा कि इस बार हड़ताल लगातार जारी रहेगी जब तक वेतन में वृद्धि नहीं होती |
संविदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भरत व्यास ने कहा कि जिला कलेक्टर अस्पताल प्रशासन सहित सभी को पिछले 4 माह से अवगत करा रहे हैं लेकिन मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है |