कोटा

Rajasthan Accident: आरपीएस अफसर की मौत, महिला पुलिस अफसर घायल, एसयूवी के उड़ गए परखच्चे

Road Accident In Kota Rajasthan: राजस्थान के कोटा जिले में शुक्रवार सुबह एसयूवी और डंपर के बीच टक्कर में एक आरपीएस अफसर की मौत हो गई ।

less than 1 minute read
Mar 29, 2024
RPS officer accident

Road Accident In Kota Rajasthan: राजस्थान के कोटा जिले में शुक्रवार सुबह एसयूवी और डंपर के बीच टक्कर में एक आरपीएस अफसर की मौत हो गई । एक अन्य महिला पुलिस अधिकारी बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है । हादसे के बाद गाड़ी पूरी तरह से कबाड़ में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया की टक्कर के बाद गाड़ी कई बार पलटी। हादसा कोटा चित्तौड़गढ़ रोड पर धनेश्वर के नजदीक हुआ।

प्रारंभिक जानकारी आधार आधार पर पुलिस ने बताया की डाबी कोटा रोड पर फ्लाईओवर से पहले यह दुर्घटना हुई । इसमें चित्तौड़गढ़ जिले के बेगू इलाके में सर्किल अफसर अंजली सिंह गंभीर रूप से घायल है, वहीं आरपीएस अधिकारी राजेंद्र गुर्जर की मौत हो गई । अंजली सिंह को इलाज के लिए कोटा में भर्ती कराया गया है ।

नांता थाना इलाके में हुई इस घटना के बाद कई थानों के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे । दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को हाईवे से हटाया गया है । बताया जा रहा है कि आरपीएस राजेन्द्र गुर्जर की यह पहली पोस्टिंग थी। हादसे के बाद पुलिस महकमे में शोक छा गया है।

हादसे की सूचना सबसे पहले पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। वहां से सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे थे। आरपीएस अफसर राजेन्द्र गुर्जर अचेत हालत में थे। वहीं महिला पुलिस अधिकारी कुछ होश में थीं। उन्हें बचाने के प्रयास किए जा रहे है। टोल प्लाजा से कुछ पहले यह हादसा हुआ। टोल प्लाजा की एंबुलेंस से ही दोनों अफसरों को अस्पताल ले जाया गया।

Updated on:
29 Mar 2024 10:54 am
Published on:
29 Mar 2024 10:43 am
Also Read
View All