
photo- patrika
Union Minister Nitin Gadkari Kota Visit: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बुधवार शाम को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के लबान इंटरचेंज से दरा टनल तक निरीक्षण कर हकीकत जानेंगे। केंद्रीय मंत्री गडकरी दिल्ली से कोटा तक कार से ही एक्सप्रेस वे का जायजा लेंगे। कोटा आगमन के साथ ही चंबल नदी में सी-प्लेन चलाने की केंद्रीय मंत्री की ओर से 9 साल पहले की गई घोषणा को लेकर भी सुगबुगाहट है। हालांकि सरकार ने लोकसभा में चित्तौड़ सांसद के सवाल पर जवाब देते हुए इस तरह के प्रस्तावित प्रोजेक्ट से इनकार कर दिया।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 9 साल पहले कोटा में चंबल नदी पर राष्ट्रीय जलमार्ग परियोजना से जोड़ने और माल परिवहन के लिए सी-प्लेन चलाने की घोषणा की थी, लेकिन यह घोषणा महज हवाई साबित हुई है। गडकरी करीब 9 साल पहले कोटा और झालावाड़ जिले के दौरे पर आए थे और उन्होने भामाशाहमंडी में विकास कार्यों के शिलान्यास-लोकार्पण समारोह में चंबल नदी पर सी-प्लेन चलाने की घोषणा की थी, इसके बाद तत्कालीन सांसद ने भी लोकसभा में सरकार का चंबल नदी पर जलमार्ग शुरू करने के संबंध में ध्यान आकर्षित किया था।
बजट में चितौड़गढ़ सांसद ने सीपी जोशी ने लोकसभा में चंबल नदी को राष्ट्रीय जल मार्ग से जोड़ने के संबंध में सवाल उठाया था। लोकसभा में पूछे गए एक अतारांकित प्रश्न के जवाब में केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय जलमार्ग-1 पर नौवहन क्षमता बढ़ाने के लिए ड्रेजिंग प्रबंधन योजना लागू की गई है। लेकिन राजस्थान में चंबल नदी पर राष्ट्रीय जलमार्ग-24 का कोई भाग नहीं होने के कारण राजस्थान में इस नदी पर किसी प्रकार की जलमार्ग विकास गतिविधि शुरू नहीं की गई है और न ही फिलहाल ऐसी कोई योजना प्रस्तावित है।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला,केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बुधवार शाम को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के लबान इंटरचेंज से दरा टनल तक निरीक्षण कर हकीकत जानेंगे। इस दौरान वे दरा टनल का भी अवलोकन करेंगे। केंद्रीय मंत्री गडकरी दिल्ली से कोटा तक कार से ही एक्सप्रेस वे का जायजा लेंगे और इसके बाद इसके बाद रतलाम के लिए रवाना हो जाएंगे।
Updated on:
08 Jul 2026 05:29 pm
Published on:
08 Jul 2026 05:29 pm
