कोटा

विज्ञान के क्षेत्र में अब नजर आएगा विकास

स्मार्ट वर्चुअल क्लास में प्रदेशभर के लेक्चरर पढ़ाएंगे
1 minute read
• •
Updated: 7 Jul 2018, 3:49 PM IST
lab
lab

कोटा. राजकीय साइंस महाविद्यालय जल्द बदला-बदला नजर आएगा। यहां भौतिक-रसायन पढऩे वाले विद्यार्थियों के लिए आधुनिक प्रयोगशाला तैयार की जा रही है। वहीं लाइब्रेरी भी आधुनिक की जाएगी। विद्यार्थी अपने पसंद के सब्जेक्ट को ऑनलाइन पढ़ सकेंगे। स्मार्ट वर्चुअल क्लास में प्रदेशभर के लेक्चरर पढ़ाएंगे। यहां रूसा के माध्यम से 2 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। इसी साल से विद्यार्थियों को इनका फायदा मिलना शुरू हो जाएगा।

Read More:जल्द मिलेगी एससी-एसटी छात्रों को हॉस्टल की सुविधा

तीन वर्चुअल क्लास भी
महाविद्यालय में तीन अलग से वर्चुअल स्मार्ट क्लास भी बनाई जा रही है। रुसा मद से तीन कमरे तैयार हो चुके है । 10 लाख की लागत से कम्प्यूटर, उपकरण लगाने की तैयारी की जा रही है। स्मार्ट वर्चुअल कक्ष में विद्यार्थियों के लिए प्रदेशभर के अन्य व्याख्याताओं के लेक्चरर भी होंगे।

Read More:मद्रास हाईकोर्ट के आदेश के बाद ज्वाइंट काउंसलिंग पर रोक

साइंस लैब
रिनोवेशन 20 लाख
एलसीडी व साइंस से जुड़े आधुनिक उपकरण लगेंगे
जूलोजी, बॉटनी, फिजिक्स, मैथ्स के विद्यार्थियों को फायदा

Read More:बिजनेस में घाटा और घाटे से उबरने के लिये,लिए कर्ज ने मौत के द्वार खोल दिए

कम्प्यूटर सेन्टर
22 लाख से हो रहा निर्माण
20 कम्प्यूटर स्वीकृत, 14 लगेंगे
वाइफाई सुविधा होगी
पंखे व सात एसी लगाए जाएंगे 10 लाख से कम्प्यूटर प्रिंटर, उपकरण लगेंगे, खरीद हो चुकी

डिजिटल लाइब्रेरी
10 लाख से होगी तैयार
6 कम्प्यूटर लगेंगे, एलसीडी प्रोजेक्टर भी
ई-बुक व जर्नल्स खरीदे जाएंगे
15 लाख लागत से लाइब्रेरी कक्ष का रिनोवेशन

राजकीय साइंस महाविद्यालय के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक का ज्ञान करवाया जाएगा। रुसा मद से २ करोड़ के कार्य हो रहे हैं। साइंस लैब, कम्प्यूटर सेंटर का निर्माण कार्य हो चुका है। स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जा रही है।
-डॉ. बीके योगी, कार्यवाहक प्राचार्य, राजकीय साइंस महाविद्यालय

Published on: