
राजराजेश्वर महादेव मंदिर सेवा समिति
केशवरायपाटन. राजराजेश्वर महादेव सेवा समिति आम सभा मंगलवार रात को अध्यक्ष गौरव मलिक की अध्यक्षता में मंदिर परिसर पर आयोजित की गई। बैठक में विगत वर्ष का तथा महाशिवरात्रि मेले का आय व्यय का ब्यौरा पेश किया गया। इस अवसर पर कार्यकारिणी का विस्तार व मंदिर विकास पर सकारात्मक चर्चा हुई। मंदिर परिसर पर स्थित हनुमान जी के चौक की छत डालने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ तथा मौके पर ही समिति के सदस्यों से डेढ़ लाख रुपए नकद अनुदान एकत्रित हुआ व सीमेंट गिट्टी बजरी की व्यवस्था हुई। कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष पद पर मूलचंद बाथला, रामकल्याण श्रृंगी, गिरिराज गुप्ता, मुरारी नागर, महामंत्री दिनेश बंसल, नवीन मूंदड़ा, मंत्री ताराचांद नामा, सत्य प्रकाश गुप्ता, सत्यनारायण दाधीच, कोषाध्यक्ष बंटी शर्मा, दिनेश गुप्ता व आचार्य आशीष गौतम रामकिशन शर्मा,सूचना मंत्री रमेश चंद्र मेघवाल को बनाया गया है। प्रेम शंकर जांगिड़, राजेश सैनी, सागर पांचाल, बनवारी सुमन, नवीन श्रृंगी, ओम सेन को सदस्य बनाया गया।