
हिण्डोली.ग्राम ढेगन्या में बुधवार को अन्नपूर्णा माता के मंदिर का जीर्णोद्धार कर मंदिर परिसर में अन्नपूर्णा माता की मूर्ति की स्थापना की गई।सुबह कार्यक्रम की शुरुआत में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। महिलाएं सिर पर कलश धारण कर बाजो के साथ मंदिर परिसर में पहुंचे।जहां पर मंत्री परिवार एवं मूंदड़ा परिवार द्वारा माता रानी की प्रतिमा की स्थापना की।आयोजन समिति के भंवर लाल मंत्री ने बताया कि इस दौरान कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में राम कल्याण मंत्री, जगदीश प्रसाद मंत्री, ओमप्रकाश, दुर्गा शंकर, राजेश सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। शाम को प्रसादी वितरण की गई।
Updated on:
23 Jul 2026 06:01 am
Published on:
23 Jul 2026 06:01 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
