
हिण्डोली. चतरगंज क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कराड खेड़ी में बुधवार सुबह विद्यालय खुलते ही रसोईघर में बैठा कोबरे को रेस्क्यू किया गया।संस्था प्रधान ने बताया कि सुबह स्कूल का गेट खोलकर पोषाहार कक्ष में गई कुक कम हेल्पर कक्ष के अंदर गई तो एक कोबरा बैठा हुआ था। महिला चिल्लाते हुए दौड़ी तो बालक भी भयभीत हो गए। अध्यापकों ने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी छात्रों को उस स्थान से बहुत दूर किया । विद्यालय के संस्था प्रधान देवकिरण सिंह ने वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम के एक्सपर्ट बहादुर सिंह के साथ विद्यालय में पहुंची और सांप को पकड़कर एक डिब्बे में पेक किया एवं स्कूल से ले गए।
Updated on:
23 Jul 2026 06:01 am
Published on:
23 Jul 2026 06:01 am
