
कोटा . भीमगंजमंडी थाना इलाके में रविवार देर शाम अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर मां-बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात करने के बाद आरोपित मौके से भाग गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। चौपड़ा फार्म गली नम्बर दो निवासी नीरज पाराशर शाम करीब पौने सात बजे सब्जी लेने बाजार गया था। उसी दौरान एक व्यक्ति उनके घर में आया और उसकी पत्नी सोहनी व बेटे पीयूष के गोली मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। गोली लगने से पहले सोहनी ने दो साल की बेटी तान्या को घर से बाहर फेंक दिया था, जिससे वह वारदात का शिकार होने से बच गई।
वारदात के दौरान शोर सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। पुलिस मामले की जांच व आरोपित की तलाश में जुट गई है। सीआई राम खिलाड़ी मीणा ने बताया कि सोहनी करीब दो महीने पहले घर से चली गई थी। जिसकी गुमशुदगी दर्ज है। दस दिन पहले ही नीरज उसे मुरैना से वापस लेकर आया था। नीरज ने बताया कि उसकी पत्नी को उसके पीहर में ही घर के सामने रहने वाला चंद्रकांत पाठक लेकर गया था।
Read More: घर में मां-बेटे की गोली मार कर हत्या
कोटा में सनसनी
घटना की जानकारी मिलते ही आईजी विशाल बंसल, एएसपी समीर कुमार, उप अधीक्षक शिव भगवान गोदारा व राजेश मेश्राम समेत कई आला अधिकारियों ने मौके मुआयना किया और महिला के पति से पूछताछ की। महिला के कनपटी पर और उसके बेटे के सीने पर एक-एक ही गोली लगी है।
Read More: Big News: कोटा यूआईटी ने सरकार को किया गुमराह, करोड़ों की जमीन पर बसा दी अवैध कॉलोनी
पहुंची एफएसएल टीम
वारदात के बाद पुलिस की सूचना पर एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घर में विभिन्न जगहों से खून के नमूने व फिंगर प्रिंट लिए। पुलिस ने उस कमरे को सील कर दिया है, जहां गोली मारी गई। वहीं पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगालने में जुटी है। पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है।