कोटा

डबल मर्डर: मां के कनपटी पर और मासूम बेटे के सीने पर मारी गोली, खून से सनी दीवारें

हत्यारे ने घर में घुसकर मां के कनपटी और मासूम बेटे के सीने पर नजदीक से गोली मारी। इससे घर की दीवारें खून से सन गई।

2 min read
Jan 22, 2018
Double Murder in Kota

कोटा . भीमगंजमंडी थाना इलाके के चौपड़ा फार्म गली नम्बर दो में देर शाम को हत्यारे ने महिला के कनपटी और मासूम बेटे के सीने पर नजदीक से गोली मारी। घर की दीवारें खून से सन गई। हैरत की बात यह है कि मोहल्ले में किसी ने भी गोली चलने की आवाज तक नहीं सुनी। वारदात का पता भी कातिल के घर से जाने के बाद लगा। पुलिस भी सकते में है की यह कैसे हो सकता है, गोली चले और कोई आवाज भी न सूने। बरहाल पुलिस हर पहलु को ध्यान में रख जांच कर रही है।

Read More: डबल मर्डर: गोली लगने से पहले मां ने दो साल की बेटी को घर से बाहर फेंका, बच गई जान

पति नीरज पाराशर ने बताया कि वह शाम सात बजे सब्जी लेने के लिए बाजार गया था। उसी दौरान एक व्यक्ति उनके घर में आया और उसकी पत्नी सोहनी (35) व बेटे पीयूष (12) के गोली मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। गोली लगने से पहले सोहनी ने दो साल की बेटी तान्या को घर से बाहर फेंक दिया था, जिससे वह वारदात का शिकार होने से बच गई। वारदात के दौरान शोर सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है।

सीआई राम खिलाड़ी मीणा ने बताया कि सोहनी करीब दो महीने पहले घर से चली गई थी। जिसकी गुमशुदगी दर्ज है। दस दिन पहले ही नीरज उसे मुरैना से वापस लेकर आया था। नीरज ने बताया कि उसकी पत्नी को उसके पीहर में ही घर के सामने रहने वाला चंद्रकांत पाठक लेकर गया था।

रातभर दौड़ती रही पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही आईजी विशाल बंसल, एएसपी समीर कुमार, उप अधीक्षक शिव भगवान गोदारा व राजेश मेश्राम समेत कई आला अधिकारियों ने मौके मुआयना किया और महिला के पति से पूछताछ की। महिला के कनपटी पर और उसके बेटे के सीने पर एक-एक ही गोली लगी है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाले
वारदात के बाद पुलिस की सूचना पर एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घर में विभिन्न जगहों से खून के नमूने व फिंगर प्रिंट लिए। पुलिस ने उस कमरे को सील कर दिया है, जहां गोली मारी गई। वहीं पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगालने में जुटी है। पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है।

Published on:
22 Jan 2018 08:47 am