कोटा

लंदन में होगा ड्रोन एक्स ट्रेड शो एण्ड कॉन्फ्रेंस, देशभर से तीन युवाओं का चयन, एक झालावाड़ एक उदयपुर से

हाड़ौती के युवा यूरोप में ड्रोन उड़ाएंगे। झालावाड़ जिले के दो युवाओं ने किसानों के लिए विशेष ड्रोन तैयार किए हैं। यूरोप में आयोजित प्रदर्शनी में युवाओं द्वारा तैयार किए गए विशेष ड्रोन प्रदर्शित किए जाएंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Sep 2023, 12:57 PM IST
rajasthan_patrika_.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क/कोटा। हाड़ौती के युवा यूरोप में ड्रोन उड़ाएंगे। झालावाड़ जिले के दो युवाओं ने किसानों के लिए विशेष ड्रोन तैयार किए हैं। यूरोप में आयोजित प्रदर्शनी में युवाओं द्वारा तैयार किए गए विशेष ड्रोन प्रदर्शित किए जाएंगे। यूरोप की सबसे बड़ी दो दिवसीय ड्रोन एक्जीबिशन (ड्रोन एक्स ट्रेड शो एण्ड कॉन्फ्रेंस) लंदन के एक्सेल शहर में 26 से 27 सितम्बर तक आयोजित की जाएगी।

ड्रोन स्टार्टअप विसरॉन प्रा.लि. के फाउण्डर और झालावाड़ निवासी विनय कुमार यादव ने बताया कि राजस्थान के एकमात्र ड्रोन स्टार्टअप को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से आईस्टार्ट अनुदान योजना के तहत 5 लाख रुपए की वित्तीय सहायता दी गई है। प्रदर्शनी में मद्रास व महाराष्ट्र से 1-1 ड्रोन स्टार्टअप भी प्रदर्शनी में शामिल होंगे।

2021 में शुरू किया स्टार्टअप: 2017 में झालावाड़ निवासी कम्प्यूटर साइंस में स्नातक विनय कुमार यादव ने उदयपुर निवासी इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हितेश बोराना के साथ मिलकर पहला कृषि ड्रोन कॉन्सेप्ट तैयार किया। 2021 में विसरॉन कम्पनी बनाई। अभी तक 250 से ज्यादा ड्रोन तैयार कर चुके हैं। यादव ने बताया कि राजस्थान में झालावाड़ व जोधपुर में ड्रोन पायलट ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी चल रही है।

किसानों के लिए फायदेमंद: फसलों में कीटनाशक का छिड़काव करते समय जान का जोखिम रहता है। झालावाड़ के दो युवाओं ने मिलकर इससे बचने विशेष कृषि ड्रोन स्टार्टअप शुरू किया था। किसान अब ड्रोन की मदद से फसलों में कीटनाशक का छिडक़ाव कर रहे हैं।

Published on: