Rajasthan News: घटना के समय वह कमरे में सो रही थी। तभी 7-8 लोग घर में घुस आए। एक व्यक्ति ने उसका मुंह दबाया और दूसरे ने कंबल पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
Kota News: कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के उम्मेदगंज इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक युवती को कुछ लोगों ने पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया। घटना शनिवार देर रात की है। हमलावर कंबल में आग लगाकर भाग निकले। सीआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवती को एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की रिपोर्ट की मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
घायल रवीना ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह कमरे में सो रही थी। तभी 7-8 लोग घर में घुस आए। एक व्यक्ति ने उसका मुंह दबाया और दूसरे ने कंबल पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की लपटें उठते ही मैंने शोर मचाया तो हमलावर भाग गए। दादी ने पानी डालकर आग बुझाई।
रवीना की मां विमलेश बाई ने बताया कि वह चौकीदारी के काम पर गई थीं। घटना की सूचना मिलते ही घर पहुंचीं। उम्मेदगंज इलाके के कुछ लोगों से पुरानी रंजिश है। रवीना ने हमलावरों को पहचानने का दावा किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।