कोटा

Kota Fire: शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, झुलस गए 2 युवक, बाइक समेत कई सामान जलकर खाक

Massive Fire Broke Out: कोटा में शनिवार सुबह एक मकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते रूई के बंडल, लकड़ियों के ढेर और एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। साथ ही 2 युवक भी झुलस गए।
less than 1 minute read
Mar 14, 2026
Kota Fire
फोटो: पत्रिका

Hadoti News: कोटा शहर के छावनी इलाके में शनिवार सुबह एक मकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग काफी बढ़ गई और रूई के बंडल, लकड़ियों समेत एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। मामले में सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में लाखों रुपए का सामान स्वाहा हो गया।

फोटो: पत्रिका

नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि बंगाली कॉलोनी में निजी स्कूल के पीछे की तरफ सलीम मोहम्मद के मकान से धुआं और आग लपटें उठती देख आस-पास के लोगों ने पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी।

इस पर दमकलें मौके पर पहुंची और आसपास की छतों पर चढ़कर आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दर्जन भर फायर फाइटर्स ने आग पर काबू पाया।

आग में मकान के चौक में रखी लकड़ियों का ढेर, रूई के बंडल, बाइक व मकान का सामान जल गया। मकानों की छत पर चढ़कर आग की लपटों को पानी की बौछार करके बुझाया। इसके बाद मकान के अंदर जाकर आग पर काबू पाया।

मकान मालिक व अन्य मामूली झुलसे

आग लगने के बाद इसे बुझाने के प्रयास में मकान मालिक सलीम मोहम्मद और एक अन्य मामूली झुलस गया।

Updated on:
14 Mar 2026 02:22 pm
Published on:
14 Mar 2026 02:22 pm