कोटा

सावधान! अब कोटा शहर में ट्रैफिक नियम तोडऩा नहीं होगा आसान, घर पहुंचेगा चालान

कोटा में लापरवाह वाहन चालकों के ई-चालान काटने की तैयारी है। यातायात पुलिस ने सरकार को 'ई-चालान' व्यवस्था लागू करने का प्रस्ताव भेजा है।
2 min read
• •
Updated: 17 Jan 2018, 9:52 AM IST
E-invoices

कोटा . बड़े शहरों की तर्ज पर कोटा में भी लापरवाह वाहन चालकों के ई-चालान काटने की तैयारी है। यातायात पुलिस ने सरकार को 'ई-चालान' व्यवस्था लागू करने का प्रस्ताव भेज दिया है। जल्द ही चालान मशीनें व आवश्यक उपकरण कोटा पहुंच जाएंगे। ई-चालान ऑफि स के लिए स्थान भी तय कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार यातायात पुलिस कार्यालय के प्रथम तल पर इसके लिए कार्यालय बनाया जाएगा। माना जा रहा है कि छह माह में यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी।


तुरंत सिस्टम पर, हिस्ट्रीशीट भी खुलेगी
पुलिसकर्मियों के पास ई-चालान मशीनें होंगी, जिससे वे रास्तों में लापरवाह वाहन चालकों का चालान काट सकेंगे। चालान कटने के साथ ही यह सिस्टम पर अपलोड हो जाएगा। ई-चालान की हिस्ट्री भी बनेगी, ऐसे में यदि वाहन चालक का पुराना कोई रिकॉर्ड है तो वो भी सामने आ जाएगा, तब सख्त कार्रवाई हो सकेगी।



अभी ये दिक्कतें
यातायात पुलिस व परिवहन विभाग द्वारा हाल में कई वाहन चालकों के शराब पीकर पकड़े जाने पर लाइसेंस निलम्बित किए गए, लेकिन कई वाहन चालक लाइसेंस निलम्बित होने के बाद भी परिवहन कार्यालय में नहीं पहुंचे। लाइसेंस उनके पास ही हैं और कई बार उनके द्वारा यातायात नियमों को तोड़ दिया जाता है। यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा लाइसेंस देख चालान बना दिया जाता है और वाहन चालक वहां से निकल जाता है, लेकिन ई-चालान लागू होने के बाद जैसे ही ड्राइविंग लाइसेंस का नंबर मशीन में फीड होगा, उसकी पूरी डिटेल खुल जाएगी और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकेगी।

यह होगा लाभ
ई-चालान की व्यवस्था होने के बाद शहर में कितने चालान, किस श्रेणी में काटे गए, इस पर नजर रखी जा सकेगी। अभी पुलिस डायरी में रसीद काटकर देती है, इसमें चालान में एकत्र राशि के रिकॉर्ड संधारण के लिए पूरा डाटा दुबारा से फ ीड करना पड़ता है। ई-चालान से स्वत: रिकॉर्ड संधारित हो जाएगा, इसका अध्ययन भी किया जा सकेगा।

यातायात पुलिस उपाधीक्षक श्योराजमल मीणा ने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत ही शहर में ई चालान व्यवस्था को लागू की जाने वाली है। उच्च स्तर पर प्रस्ताव भी भेज दिया गया है। जल्द ही शुरुआत की जाएगी।

Updated on:
17 Jan 2018, 9:52 AM IST
Published on: