कोटा

कार्यकर्ताओं से बोले पीएम मोदी, ‘ हमें देश की डेस्टिनी की चिंता है वे केवल डायनेस्टी बचाने में लगे हैं …

पीएम मोदी ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का हौसला...कांग्रेस पर प्रहार  
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2018, 6:42 PM IST
kota news
कार्यकर्ताओं से बोले पीएम मोदी, ' हमें देश की डेस्टिनी की चिंता है वे केवल डायनेस्टी बचाने में लगे हैं ...

कोटा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कोटा संभाग के भाजपा कार्यकर्ताओं को नमो एप के जरिये संबोधित किया। पीएम ने हैंगिंग ब्रिज का जिक्र करते हुए कहा कि कोटा की पहचान लटके हुए इंफ्रास्ट्रक्चर को पूरा करने वाले शहर की बन गई है। आप सभी जानते है कि 2008 में शुरू हुआ हैंगिंग ब्रिज का निर्माण पिछले साल ही पूरा हुआ है। पीएम मोदी ने इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं से चर्चा भी। कोटा दक्षिण के बूथ पदाधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने एमएसएमई लोन प्रक्रिया को सरल करने पर पीएम मोदी का अभिवादन किया। पीएम ने कहा कि यह हमारी प्राथमिकता है कि हम एमएसएमई सेक्टर को मजबूत बनाए इसलिए सरकार ने इस दिशा में एक सशक्त कदम उठाया गया है, अब एमएसएमई सेक्टर के लिए 1 करोड़ रुपए तक का लोन केवल 59 मिनट में मिलेगा वहीं 500 करोड़ टर्न ओवर वाली कंपनी को ट्रेड प्लेटफॉर्म पर लाया गया है। हम स्पेक्टर राज खत्म करने की दिशा में कदम उठा रहे है। जीएसटी को लेकर व्यापारियों में विश्वास बढ़ा है इसलिए कई तरह के ब्याजों में रियायत दी गई है। हमने सरकारी जरूरत की 25 फीसदी वस्तुओं को एमएसमई से खरीदना अनिवार्य किया गया है।


विपक्ष पर तीखे प्रहार
मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ के एक कार्यकर्ता ने जब पीएम मोदी से सवाल किया कि कई राष्ट्रविरोधी ताकतें लामबंद हो रही हैं इससे थोड़ी घबराहट हो रही है। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि हमें घबराने की जरूरत नहीं है जिन्हें झूठ फैलाना है, सेना के खिलाफ बोलना है वो यहीं करते आए हैं और करेंगे। हमें जनता को इनके कारनामें भूलने नहीं देना है। मोदी ने कहा कि हम तो वो लोग है जो जमानतें जब्त कराकर आएंगे। हम देश की डेस्टिनी की चिंता है और उन्हें डायनेस्टी की। वे अपने वंशजों का क्या होगा इसकी चिंंता है देश के गरीबों की नहीं । हम लेने, पाने नहीं कुछ देने आए है। पीएम मोदी ने बूथ मजबूत करने का आह्वान किया। पीएम ने 1 घंटे की लाइव चर्चा के दौरान कोटा सहित टीकमगढ़, बुलंदशहर, सीकर और कोरबा जिले के कार्यकर्ताओं से भी चर्चा की ।

Published on: